पेट्रोल पंप का सेल्समैन लाखों की कैश लेकर फरार 20 साल से काम कर रहा था, रकम देख नीयत बिगड़ी अब पुलिस की गिरफ्त में

पेट्रोल पंप पर लाखों के गबन करने के आरोप में पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गबन की 13 लाख 95 हजार की रकम भी बरामद की है। आरोपी बनवारी सिंह (47) सेक्टर 4 गुजराती मोहल्ला, केशवपुरा का रहने वाला है। लगभग 20 साल से विज्ञान नगर मोटर मार्केट स्थित ओम सर्विस स्टेशन पर सेल्समैन का काम करता है। बनवारी डीजल बिक्री का काम देखता है।

ये था मामला

पेट्रोल पंप संचालक ने 10 जून को विज्ञान नगर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 8 व 9 जून की बैंक छुट्टी थी। 7, 8 और 9 जून का डीजल बिक्री का कैश बनवारी ने ना तो तिजोरी में रखा ना ही बैंक में जमा करवाया। 9 जून को ड्यूटी खत्म होने के बाद बनवारी चल गया। घर पर पता करवाया तो बनवारी घर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। उन्हें शक है कि बनवारी ने पंप की पेट्रोल डीजल की 13 लाख 95 हजार की रकम हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से गबन की राशि बरामद की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |