नीतीश ने अशोक चौधरी का सिर डिप्टी सीएम से टकराया मंत्री बोले-तिलकधारियों का सम्मान करते हैं सीएम 9 महीने पहले भी कुछ ऐसा किया था

सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आए। मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी भूपेंद्र मंडल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर को आपस में टकराया।

उन्होंने हंसते हुए ये सब किया। सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का भी सिर टकराया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा तिलक का सम्मान करते हैं। हर सनातनी को तिलक का सम्मान करना भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने वही किया है।

सीएम ने 9 महीने पहले बीते साल सितंबर में भी कुछ ऐसा ही किया था। उस समय महागठबंधन की सरकार थी और मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकराया था, जो तिलक लगाए हुए था।

18 सितंबर 2023 को नीतीश कुमार मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर राम गुलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पटना में नीतीश जैसे ही पत्रकारों को संबोधित करने पहुंचे वहां एक पत्रकार तिलक लगाए दिखे। मंत्री अशोक चौधरी ने भी तिलक लगाया था। नीतीश ने मंत्री का सिर पकड़ा और पत्रकार की ओर ले गए। दोनों के तिलक (माथे) को आपस में टकरवाया। नीतीश कुमार ने कहा था कि दोनों बहुत पूजा पाठ करते हैं। मिल लीजिए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। 

मुजफ्फरपुर में लड़कियों के यौन शोषण पर बोले डिप्टी सीएम

कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में टेली मार्केटिंग के नाम पर लड़कियों के शोषण के सवाल पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो भी खबरें आ रही है। पूरी खबर की जांच हो रही है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य स्वास्थ्य समिति में बड़ी बैठक करेंगे। हीटवेव को लेकर राज्य सरकार की तरफ से इंतजाम को लेकर यह बैठक बुलाई है। बैठक में इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा रही है। लेकिन आज पूरी मीटिंग के बाद एक अलग से दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |