फाइनेंस कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने किया सुसाइड पिता ने अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कंपनी ने कलेक्शन के 5 लाख रुपए किए बकाया

बहरोड़ में एक फाइनेंस कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद युवक के पिता ने बहरोड़ थाने में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। घटना उपवन सोसाइटी में सोमवार रात 10 बजे की है।

पिता ने अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना का कराया मामला दर्ज

थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि डीग जिले के गांव बीरथला थाना जालूकी निवासी मोर ध्वज ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा सोहन सिंह (28) लेंडिंग्ट्री माइक्रो फाउंडेशन फाइनेंस कंपनी अलवर रोड़ पर सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्य करता था। जिसने फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

फाइनेंस कंपनी में 2 साल से कर रहा था काम

हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि सोहन धर्म की बहन संगीता (24) और उसके पति के पास उपवन सोसायटी में किराए पर रहता था। वो लेंडिंग्ट्री माइक्रो फाउंडेशन फाइनेंस कंपनी में करीब 2 साल से काम कर रहा था। सोहन सिंह ने कंपनी में ब्रांच मैनेजर गोपीराम को फील्ड कलेक्शन के रुपए दे दिए, लेकिन उसने जमा नहीं करवाए। जिसके बाद एक लाख रुपए बाकी थे, तो 80 हजार रुपए सोहन ने जमा करवा दिए और 20 हजार रुपए बाकी रह गए। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उस पर 5 लाख रुपए बकाया कर दिया। जिसके बाद गोपीराम नौकरी छोड़कर चला गया, तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। वहीं पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।

बहन और जीजा के साथ रह रहा था

धर्म की बहन संगीता ने बताया कि सोमवार रात को हम दोनों घर पर हंसी- मजाक कर रहे थे। जिसके बाद सोहन फोन पर बात करते हुए कमरे के अंदर चला गया और गेट को अंदर से बंद कर लिया। मैं समझी की बाथरुम गया होगा। जिसके बाद काफी देर तक सोहन बाहर नहीं आया तो दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद मैने और पति ने गेट को तोड़ा तो अंदर सोहन फंदे से लटका हुआ था। जिसको पड़ोसियों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोहन ने ब्रांच मैनेजर के साथ मिलकर ठगे 5 लाख रुपए- डायरेक्टर संतोष सिंह

लेडिंगट्री माइक्रो फाउंडेशन के ग्रुप डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि ब्रांच मैनेजर गोपीराम और सोहन सिंह ने मिलकर करीब 5 लाख रुपए ठगे हैं। बीएम रिजाइन देकर चला गया और सोहन सिंह लगातार समय मांग रहा था। मैं सोमवार को ही दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाना चाह रहा था।

बता दें कि सोहन सिंह अनमेरिड था। उसका छोटा भाई विनोद हरियाणा के मानेसर कंपनी में काम करता है। मां गृहणी है और पिता किसान हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |