9 राज्यों में हीटवेव, UP-बिहार में गर्मी से 107 मौतें: प्रयागराज देश में सबसे गर्म, तापमान 47.6°; ओडिशा में 4 दिन में मानसून पहुंचेगा

देश के उत्तरी राज्यों में गर्मी का दौर लगातार जारी है। IMD ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रयागराज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 47 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में लू से 90 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन इसे मानने से इनकार कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा की मौतें गर्मी की वजह से हुई है, लेकिन डॉक्टरों का साफ कहना है कि ज्यादातर मौतें हीटवेव और हीट स्ट्रोक से हुई है।

उधर, बिहार में सोमवार को लू से 17 लोगों की मौत हुई। हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। औरंगाबाद में सोमवार को तापमान 46.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में गर्मी को देखते हुए समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ाई गई हैं। यहां स्कूल 26 जून से खुलेंगे। ओडिशा में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल नहीं खोले जा रहे हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, ओडिशा में कलेक्टर फैसला लेंगे

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा।

दिल्ली में तापमान आज 45 डिग्री पहुंच सकता है

दिल्ली में भी गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज हीटवेव चलेगी। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार से दिल्ली के लोगों को राहत मिल सकती है। मंगलवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। वहीं, पंजाब के बठिंडा में 46.9 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, पटियाला और गुरदास में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा।

गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, फिर आगे नहीं बढ़ा
अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है।

IDM के मुताबिक ​​​​​​अगले 4 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |