सिक्किम में फंसे टूरिस्ट का रेस्क्यू शुरू पुलिस और आर्मी नदी नालों पर अस्थाई पुल बनाकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे

सिक्किम में बादल फटने के कारण आई बारिश और बाढ़ के कारण देशभर से वहां पहुंचे पर्यटक फंस गए हैं। इनमें बांसवाड़ा शहर के लोग भी शामिल हैं। हालांकि बाढ़ के कारण सेना की ओर से अभियान चलाया गया। जिसके कारण फिलहाल आईटीबीपी- इंडियन तिब्बतियन बर्मा पोस्ट के कैंप में सुरक्षित हैं। बुधवार रात को बांसवाड़ा के बाहुबली कॉलोनी निवासी प्रणाम जैन पुत्र राजकुमार जैन ने भास्कर से संपर्क कर इंडियन गवर्नमेंट और आर्मी से मदद की गुहार लगाई।

प्रणम ने बताया कि 4-5 दिन आईटीबीपी- इंडियन तिब्बतियन बर्मा पोस्ट कैंम्प में सुरक्षित रखा गया। बुधवार को लोगों को वहां से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सिक्किम पुलिस और आर्मी ने नदी नालों पर अस्थाई पुल बनाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया है। प्रणम ने बताया कि बांसवाड़ा के 7-8 लोग सहित देश के 1500 के करीब लोग फंसे हुए हैं। सिक्किम पुलिस 40-50 लोगों का ग्रुप बनाकर लोगों को पुल पार करा रही है।

20 किमी पैदल किया सफर

प्रणम ने बताया कि बुधवार को करीब 20 किमी का पैदल सफर किया। तब सुरक्षित जगह पहुंचे। रास्ते में हिमस्खलन के कारण पहाड़ों की बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़कों पर पड़ी हैं। जिन रास्तों से रेस्क्यू किया गया। वहां मिट्टी भी इतनी चिकनी हैं कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलने के लिए भी एक दूसरे का सहारा लेना पड़ता है। प्रणम ने बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी नीलम और बांसवाड़ा के हाउसिंग बोर्ड निवासी सुरेश पंचाल का परिवार है। जो फिलहाल सुरक्षित हैं। उम्मीद है इंडियन गवर्नमेंट और आर्मी के अलावा तिब्बत सरकार सभी को सुरक्षित यहां से निकाल लेंगे।

9 जून को सिक्किम के लिए हुए थे रवाना

पीड़ित एडवोकेट प्रणम जैन ने बताया कि वो 9 जून को सिक्किम के लिए बाहुबली नगर स्थित घर से निकले थे। 12 जून को तिब्बत की पहाड़ी पर पहुंचे और 13 जून को घाटी से उतरते वक्त बाढ़ और तेज बारिश ने रास्ता रोक दिया। रॉक स्लाइडिंग के कारण रास्ते बंद कर दिए। उनके साथ उनकी पत्नी नीलम भी हैं।

प्रणम ने अपने निजी संपर्क से तिब्बत मिलिट्री में संपर्क किया और फिर उन्हें आईटीबीपी कैंप में ले जाया गया। चुंबथांग एसडीएम से मिलकर बाहर निकलने में मदद भी मांगी। इस पर उन्हें मौसम साफ होने और पानी उतरने पर बाहर निकालने का भरोसा दिलाया गया। जानकारी के अनुसार वहां फंसे लोगों की दिक्कत यह भी है कि फोन के सिग्नल काम नहीं कर रहे है। काम सभी नेटवर्क फेल हो चुके हैं। केवल एक बीएसएनएल का नेटवर्क वर्किंग में है। लेकिन वह भी ऊंचाई पर ही काम कर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |