निगम के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देंगे कांग्रेसी पार्षद अधिकारियों पर लगाया कामों को रूकवाने का आरोप, सौंपा ज्ञापन

कोटा नगर निगम दक्षिण के कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के बाहर अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी दी है। पार्षदों ने कहा कि दो दिन में उनकी मांगे नहीं मानी गई तो निगम के बाहर धरना दिया जाएगा। पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर पार्षदों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्षद और निर्माण समिति अध्यक्ष इसरार मोहम्मद ने बताया कि 6 महीने से कांग्रेसी पार्षदों के साथ निगम में ठीक व्यवहार नहीं हो रहा है।

कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में जो काम पहले से चल रहे थे, उन्हें रोक दिया गया है। इसके अलावा जो वर्क टेंडर होने थे या प्रक्रिया में थे उन पर भी रोक लगा दी गई है। कांग्रेस के पार्षदों के वार्डों में निगम अधिकारी कोई काम नहीं होने देना चाहते हैं। इसरार मोहम्मद व पार्षदों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में काम नहीं करवाए जा रहे हैं।

इससे जनता परेशान है। पार्षद समस्या लेकर निगम जाता है तो अधिकारी मिलते ही नही हैं। इससे वार्डों में विकास के काम रूके हुए है। इस सबंध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है और मांग की गई है कि दो दिन में व्यवस्थाएं ठीक हो और पार्षदों के वार्डों में जो भी काम रूकवाए गए हैं वह शुरू करवाए जाए। दो दिन बाद कांग्रेस के सभी पार्षद निगम के बाहर धरने पर बैठ जाऐंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |