राज्यसभा सांसद की बेटी ने BMW से युवक को रौंदा: आरोपी नशे में थी, थाने से ही मिल गई जमानत; चेन्नई की घटना

पुणे के पोर्श कार मामले के बाद चेन्नई में हिट-एंड-रन का एक और हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर अपनी BMW कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को थाने से ही जमानत दे दी गई।

घटना सोमवार रात (17 जून) की है। आरोपी की पहचान YSR कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी के रूप में की गई है। मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई है। वह पेंटिग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त माधुरी नशे में थी। वह कार चला रही थी। उसकी एक महिला दोस्त भी कार में मौजूद थी। चेन्नई के बेसेंट नगर में आरोपी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक पर कार चढ़ा दी। एक्सीडेंट के बाद माधुरी मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतरकर हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी। कुछ देर बाद वह भी चली गई।

BMW कार बीडा मस्तान राव ग्रुप के नाम से रजिस्टर्ड

भीड़ में से कुछ लोग घायल युवक को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जब CCTV फुटेज की जांच की, तो पता चला कि कार BMR (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस ने माधुरी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन थाने से ही उन्हें जमानत मिल गई। मृतक के रिश्तेदार और कॉलोनी के लोगों ने जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जमा होकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक दावा ये भी- महिला और उसकी दोस्त ने एम्बुलेंस को कॉल किया

 चेन्नई पुलिस के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि घटना के एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी की दोस्त मौके पर जमा लोगों के साथ बहस करती दिख रही है। उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई है।

पुलिस ने सांसद की बेटी और उसके दोस्त को उसी मोबाइल नंबर के जरिए ट्रैक किया, जिससे उन्होंने एम्बुलेंस को फोन किया था।

बीडा मस्तान राव आंध्र प्रदेश के नेता और बड़े बिजनेसमैन हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबकि, वे 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। बीडा मस्तान की कंपनी BMR ग्रुप सी-फूड इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। बीडा मस्तान राव 2009 से 2019 तक TDP में रहे। इस दौरान 2009 से 2014 तक आंध्र प्रदेश के कवाली सीट से विधायक रहे। उन्होंने 2019 में YSRCP जॉइन की। वे 2022 में YSRCP से राज्यसभा सांसद बने।

चेन्नई से पहले पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई को एक नाबालिग ने अपनी लग्जरी पोर्श कार से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो IT इंजीनियर्स की मौत हो गई थी। दोनों युवक-युवती मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पुणे में नौकरी करते थे। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था।

उसे हिरासत में लिया गया, लेकिन जुवेनाइल बोर्ड ने उसे 15 घंटे बाद ही जमानत दे दी थी। जमानत की शर्तों के तहत उसे सड़क दुर्घटनाओं पर निबंध लिखने, ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ दिन काम करने और 7,500 रुपए के दो बेल बॉन्ड भरने को कहा गया था। फिलहाल, आरोपी 25 जून तक ऑब्जर्वेशन होम रिमांड पर है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |