फतहसागर झील में नाव में योगा कर दिया संदेश गांधी ग्राउंड पर 21 की सुबह 'योग स्वयं और समाज के लिए' थीम रखी

आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। उदयपुर में जिला स्तरीय मुख्य योगा कार्यक्रम गांधी ग्राउंड में होगा। इस बार की थीम योग स्वयं और समाज के लिए है। योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग ले इसके लिए फतहसागर झील में नाव में योग कर लोगों को संदेश दिया।

योग दिवस में जनता की भागीदारी ज्यादा रहे इसके लिए शहर के ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर योग पूर्वाभ्यास में नवाचार किया गया। बुधवार को फतहसागर की पाल पर विशेष योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया गया।

जिला योग समन्वयक डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग दिवस की भव्यता को ध्यान में रखते हुए विशेष सत्र में फतहसागर में नाव पर योगाभ्यास करवाया गया, जिसमें आयुर्वेद विभाग एवं पतंजलि योग समिति के साथ शहरवासियों ने भी भाग लिया।

योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
इससे पूर्व बुधवार की शाम को शहर के मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज में योग आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई।

जिला योग समन्वयक डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, शिव स्तुति सहित 36 विभिन्न प्रस्तुतियों में योग का महत्व बताया गया और नियमित योग का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक दीनदयाल शर्मा थे जबकि अध्यक्षता मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश दीक्षित ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुनीत शर्मा थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |