गरीबों के रोजगार पर चला नगर निगम का बुल्डोजर रेहड़ियों और बूथों को किया गया जब्त, रोजगार उजड़ते देख रोने लगी महिला

भरतपुर नगर निगम का पीला पंजा गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास चला। जहां कई गरीबों के रोजगार के साधन को उजाड़ दिया गया। नगर छोटे-छोटे व्यापारियों के बूथों और रेडियां जब्त कर अपने साथ ले गया। नगर निगम की कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया। गरीबों के जब रोजगार के साधन उजड़े तो, उनकी आंखों से आंसू आ गए। नगर निगम पूरे शहर में अतिक्रम के खिलाफ अभियान चला रहा है।

शहर के मुख्य बाजारों में नगर निगम अतिक्रम हटाने की कार्रवाई कर रहा है। जहां तक नालियों के ऊपर बने निर्माण को भी नगर निगम अतिक्रम बताकर उनका चालान बना रहा है। जिससे चालान की राशि ज्यादा हो और बड़े अधिकारियों को लगे कि हमारे निर्देशों का सही पालन हो रहा है। लोग जब नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हैं तो, उन्हें पुलिस से गिरफ्तारी का डर दिखाकर नगर निगम के अधिकारी चुप कर देते हैं।

आज नगर निगम का बुल्डोजर कलेक्ट्रेट के पास चला। जहां फुटपाथ पर बने। रेहड़ियों और बूथों को हटवाया गया। लोगों ने जब अपना रोजगार उजड़ते देखा तो, उनकी आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन, नगर नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। गरीबों के रेहड़ियों और बूथों को नगर निगम ने जब्त कर लिया।

इस दौरान एक रेहड़ी वाले बताया कि, हमने नगर निगम से रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था। उसके बाद भी हमारी रेहड़ी को जब्त कर लिया गया। हमने उन्हें रोकना चाहा तो, उन्होंने किसी न सुनी। बीजेपी की सरकार है इसलिए ST/SC के लोगों पर इस तरह के अत्याचार हो रहे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |