चित्तौड़गढ़ में 2 दिन बाद बारिश के आसार उमस और गर्मी हाल बेहाल, चिलचिलाती धूप में बढ़ाई परेशानी

चित्तौड़गढ़ में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन के साथ-साथ रात को भी लोग गर्मी और उम्र से परेशान हो रहे हैं। बुधवार रात को ठंडी हवाएं चली, लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में 2 दिन बाद यानि कि 22 जून से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल गुरुवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी है।

हवाओं ने भी नहीं दी राहत
गर्मी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन और रात को गर्मी अब एक जैसी ही लगने लगी है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। रात को ठंडी हवाएं तो चली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। चित्तौड़गढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी चित्तौड़गढ़ में तापमान बढ़ सकता है और गर्मी तेज हो सकती है। यह असर लगभग 21 जून तक देखा जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण यह 3 दिन मुश्किल से निकलेंगे। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून से चित्तौड़गढ़ में मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। इसके बाद पर 3 से 4 डिग्री तक काम हो सकता है। बारिश के बाद लोगों को राहत मिलेगी। बारिश को लेकर जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |