महिलाओं को 50% आरक्षण के खिलाफ जयपुर में प्रदर्शन पुरुष बोले- सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो हम विरोध करेंगे

ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करने पहुंचे। जिन्हें पुलिस टीम ने शहीद स्मारक में ही बंद कर दिया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा- अगर सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। क्योंकि यह पुरुष विरोधी फैसला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा- राजस्थान में पहले से ही महिलाओं को ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में 30% आरक्षण दिया जा रहा था। इसे बढ़ाकर बेवजह सरकार 50% पर ले गई है। इससे पुरुष अभ्यर्थी के सिलेक्शन की संभावना कम हो रही है। ऐसे में सरकार को इस नियम पर पुनर्विचार कर संशोधन करना चाहिए।

प्रदर्शनकारी बोले- पहले मंत्रिमंडल में लागू करें आरक्षण

उन्होंने कहा- अगर फिर भी सरकार इस नियम को लागू करना चाहती है। भजनलाल शर्मा को पहले इसे अपने मंत्रिमंडल में लागू करना चाहिए। जहां पर सिर्फ दो महिलाओं को ही जगह दी गई है। उसके बाद सभी प्रशासनिक पदों पर इस नियम को लागू किया जाए। फिर उसके बाद ग्रेड थर्ड टीचर में इस पॉलिसी को लाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो हम सड़क पर उतर इसका विरोध करेंगे।

जवान और वॉटर गन तैनात की गई

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मौके पर वॉटर गन भी मंगवाई गई है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी पैदल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं।

महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

दरअसल, सीएम ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से महिलाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही सरकार का कहना है कि वे आत्मनिर्भर होकर सशक्त बन सकेंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |