छत्तीसगढ़ में 1 जून से अबतक 47 मिमी कम वर्षा 40.8 मिलीमीटर बरसात ही रिकॉर्ड हुई अगले दो दिन अंधड़-बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से 20 जून तक 47.3 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। अब तक महज 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि अब तक 88.1 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। वहीं, अगले दो दिनों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां थम से गई थीं। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रायपुर समेत सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना है।

वहीं, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान थंडरस्टॉर्म के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है।

मंगलवार को ऐसा रहा तापमान

बुधवार को बिलासपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। अंबिकापुर में दिन का तापमान 35.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक था। वहीं, दुर्ग में 35.9 डिग्री, राजनांदगांव में 37.8 डिग्री और पेंड्रा में 33.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया

रायपुर में तेज गर्मी और उमस

मंगलवार को रायपुर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। हालांकि बुधवार को तेज गर्मी और उमस ने परेशान किया। बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश होने की संभावना है। आज दिन का तापमान 37 और रात में 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान यहां हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सुहेला में 70 मिलीमीटर, पेंड्रा में 60, कवर्धा में 50, रायपुर में 40, अहिवारा, दुर्ग, चंद्रपुर में 30 मिलीमीटर, भिलाई, सिंगा, भोपालपट्नम, बलोदा बाजार, नवागढ़ और धमधा में 20 मिलीमीटर, पथरिया, सारंगढ़ अभनपुर और बीजापुर में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने में देरी

मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने में करीब तीन दिन की देरी हो चुकी है। 10 जून तक मानसून के रायपुर पहुंचने की सामान्य तारीख है। अभी यह सुकमा और बीजापुर तक ही सक्रिय हो पाया है। मौसम विभाग कहना है कि बारिश की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं, रायपुर में सुबह हल्के बादल छाए रहे।

बस्तर संभाग में आज भी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई इलाकों में बुधवार को तेज आंधी चली। जिसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। मौसम सुहाना होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई इलाके में बारिश की संभावना जताई है।

दरअसल, मानसून की एंट्री के बाद भी उमस भरी गर्मी से लोग हलकान है। एक दिन पहले दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा, बस्तर और नारायणपुर में मौसम का रुख बदला। शाम के समय आधी के साथ बारिश हुई। जिसके बाद उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बीजापुर में 33.4 डिग्री और बस्तर में 34.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है

अंबिकापुर में प्री-मानसून के आसार, अधिकतम तापमान कम होगा

सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को बारिश की संभावना है। बुधवार को सरगुजा को छोड़कर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई है। संभाग में अधिकतम तापमान लगातार 36 से 38 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इस कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

बिलासपुर जिले में पिछले तीन दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। बुधवार को तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन गर्मी और उसम से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम से लेकर रात तक बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। यहां आज सुबह बारिश भी हुई है

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |