जयपुर में पुलिया के नीचे मिली युवक की लाश सिर में लगी चोट से बहता मिला खून, घर नहीं लौटने पर ढूंढ रहे थे परिजन

जयपुर में जगतपुरा पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर में लगी चोट से खून बह रहा था। दरअसल, युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन ढूंढने निकले थे। इस दौरान शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। रामनगरिया थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- सुबह करीब 7 बजे जगतपुरा पुलिया के नीचे फुटपाथ किनारे एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृत युवक के सिर में चोट लगने से खून बहता मिला। लाश मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। रामनगरिया थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतक की पहचान गजेन्द्र मीणा (40) पुत्र मिंडूराम मीणा निवासी मानपुर दौसा हाल 7-नंबर चौराहा जगतपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

नशे में पुलिया से गिरने की संभावना

पुलिस ने बताया- घर नहीं लौटने पर परिजन उसको ढूंढ रहे थे। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि गजेन्द्र मीणा नशा करने का आदी था। रात के समय नशे में पुलिया के नीचे फुटपाथ पर बैठते समय गिर गया। जमीन से सिर टकराने से खून बहने लगा। ज्यादा नशे में होने के कारण उठ नहीं सका। नशे की ओवर डोज व गर्मी के चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण का पता चलना बताया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |