अमरवाड़ा उपचुनाव... कांग्रेस प्रत्याशी ने डमी नामांकन किया थोड़ी देर में आम सभा और रैली पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती ने गुरुवार को नामांकन का डमी फॉर्म जमा कर दिया है। बुधवार को ही बतौर पार्टी उम्मीदवार उनके नाम की घोषणा की गई थी।

स्टेडियम ग्राउंड में सभा हो रही है, इसके बाद नामांकन रैली निकाली जाएगी। इसके बाद नामांकन किया जाएगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे सभा में मौजूद हैं।

नामांकन के बाद सभी आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे।

सिंघार बोले- विश्वासघातियों को मजा चखाएंगे

अमरवाड़ा जाते समय मुलताई में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार स्वागत किया। सिंघार ने उनसे वादा किया कि वे वापस आते समय उनके साथ भोजन करेंगे। उन्होंने कहा, 'जो लोग विश्वासघाती है, उन्हें चुनाव में मजा चखाया जाएगा।'

नामांकन रैली थोड़ी देर में शुरू होगी

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह इनवाती गुरुवार को नामांकन करेंगे। बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं। नामांकन रैली थोड़ी देर में शुरू होगी। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गंज बाजार स्थित आमसभा स्थल पर पहुंचेगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे शामिल होंगे। नामांकन के बाद स्टेडियम में सभा होगी, इसके बाद सभी आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन करेंगे।

शाह की आदिवासी वोटबैंक में अच्छी पकड़

धीरन शाह आंचलकुंड के सेवादार सुखराम दादा के बेटे हैं। इस परिवार की आदिवासी परिवारों में अच्छी पकड़ है। भारिया हो या आदिवासी, हर कोई दादा दरबार में जाकर हाजिरी लगाता है। ऐसे में उनके परिवार को हर कोई जानता है। कांग्रेस अब इसी संबंध को भुनाने की तैयारी में है।

कांग्रेस में धीरन के नाम से पहले जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और चंपालाल कुरचे के नाम पर विचार चल रहा था। कुछ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आंचलकुंड दरबार से प्रत्याशी बनाने की बात रखी। इसके बाद धीरन शाह के नाम पर सहमति बनी। धीरन शाह बटकाखापा सहकारी समिति में सेल्समैन रहे चुके हैं। उनके चाचा जनपद पंचायत सदस्य हैं।

अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहा

 

धीरन शाह के सामने बीजेपी से कमलेश शाह हैं। कमलेश ने कांग्रेस के टिकट पर अमरवाड़ा से चुनाव लड़कर बीजेपी की मोनिका बट्‌टी को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में उन्होंने बीजेपी जॉइन की और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से ही अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी देव रावेन भलावी को उपचुनाव में उतारा है। भलावी ने छिंदवाड़ा सीट से गोंगपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्हें 55988 वोट मिले थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |