कोटा में नवजात को शौचालय में छोड़ा 6 घंटे पहले ही हुआ था जन्म महिलाओं को सफेद कपड़े में लिपटा मिला

कोटा के सार्वजनिक शौचालय में कोई महज 6 घंटे के नवजात को छोड़ गया। शौचालय में आई महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्हें शौचालय के अंदर सफेद कपड़े में लिपटा नवजात नजर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला रामगंज मंडी के नयागांव बीड़मंडी का गुरुवार सुबह 8 बजे का है।

सुकेत SHO रघुवीर सिंह ने बताया- मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। नवजात की मां के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं ने सुनी रोने की आवाज
जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह सिसोदिया ने बताया- नयागांव बीड़मंडी में सरकारी स्कूल के पास सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। सुबह करीब 8 बजे महिलाएं शौचालय में गई थीं। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्हें कपड़े में लिपटा नवजात मिला। महिलाओं ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने नवजात को एंबुलेंस से सुकेत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहां से झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

रात 2 बजे हुआ था जन्म
सुकेत CHC डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया- नवजात प्री-मैच्योर है। वह लड़का है। उसका जन्म करीब 6 महीने की प्रेग्नेंसी में ही हुआ है। वह 6 घंटे पहले बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुआ था। उसका वजन एक किलो से भी कम है। प्राथमिक जांच और उपचार के बाद झालावाड़ जिला हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |