तेजस्वी के आवास पर 23 लोकसभा प्रभारियों की हुई बैठक चुनाव परिणाम पर मंथन, शक्ति यादव बोले- आरजेडी सभी धर्म-जाति में विश्वास रखती है; कल भी होगी मीटिंग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव के नतीजों और पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई। सभी 23 लोकसभा के प्रभारियों को बुलाया गया था। खुद तेजस्वी यादव भी बैठक में मौजूद रहे।

इस दौरान लोकसभा चुनाव में राजद की कमजोरी कहां-कहां रही, किन वजहों से आरजेडी अनुमान के मुताबिक सीट नहीं जीत पाई? कहीं किसी ने भीतरघात तो नहीं किया है। इस पर बात हुई। आगे विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर अधिक से सीट पार्टी जीते इस पर भी बात हुई।

आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा कि कल भी महत्वपूर्ण बैठक है। उसके बाद तेजस्वी यादव मीडिया से बात करेंगे। बता दें कि राजद ने महागठबंधन के अंदर 23 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इसमें से चार पर जीत हासिल हुई थी।

शक्ति यादव बोले- पार्टी को बेहतर करने पर चर्चा

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यह समीक्षा बैठक इसलिए की जा रही है कि पार्टी को और बेहतर कैसे किया जा सकता है। आरजेडी सभी धर्म, जाति में विश्वास रखती है। तेजस्वी यादव ने जो नौकरी आदि का मुद्दा सेट किया और 5 लाख के आसपास नौकरियां दी गई, अब किसी में दम नहीं है कि तेजस्वी यादव के सेट नेरेटिव को बदल सके।

राजद विधायक बोले- तेजस्वी ने बिहार में एनडीए का ग्राफ नीचे किया

समीक्षा बैठक में पहुंचे राजद के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि इंडिया गठबंधन पिछली बार एक सीट पर थी, लेकिन इस बार हम लोगों ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। वोटिंग परसेंटेज भी हम लोगों का काफी बढ़ा है। इसमें राजद सबसे आगे रही।

उन्होंने कहा कि राजद को कम सीट लोकसभा चुनाव में आने का अफसोस जरूर है। जैसी स्थिति थी, उसमें और सीट आनी चाहिए थी, लेकिन कहां कमी रह गई, इस पर समीक्षा की जा रही है। बिहार में तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की कमान अकेले संभाल रखी थी। तेजस्वी यादव ने बिहार में एनडीए के ग्राफ को नीचे किया। यह उनकी बड़ी सफलता रही।

राजद के ग्राफ को भी उन्होंने ऊपर किया। इस बार का वोटिंग परसेंटेज का अंतर 10 फीसदी रह गया। इसका मतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का परफॉर्मेंस काफी बेहतर होगा और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम सरकार बना पाएंगे। इस सब के बावजूद समीक्षा जरूरी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |