जयपुर में गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश सीकर-अजमेर समेत 10 शहरों में भी बरसा पानी, 13 जिलों में आंधी का भी अलर्ट

राजस्थान में आज से प्री-मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है। जयपुर, अजमेर, अलवर, दौसा, करौली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सीकर, नीमकाथाना, गंगानगर और सवाई माधोपुर में दोपहर बाद से मौसम में हुए बदलाव हुआ और तेज बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले तीन दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है। आज भी प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश में हीटवेव से हो रही मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है।

अलवर में बीते दो दिन में मौसम ने 23 लोगों की जान ले ली है। वहीं, पूरे प्रदेश में गर्मी से मरने वालों की संख्या 94 हो गई है। पिछले 24 घंटे की स्थिति देखें तो प्रदेश में गर्मी और उमस रही।

श्रीगंगानगर, चूरू, पिलानी, अलवर, धौलपुर में कल अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में दिन में हीटवेव चली।

अजमेर में भी शाम 4 बजे बाद मौसम बदल गया और हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

श्रीगंगानगर में भी दोपहर बाद मौसम बदला। शहर के अशोक नगर, रविदास चौक, मीरा चौक इलाके में रुक-रुक कर बरसात हुई। बारिश होने से पारे में गिरावट दर्ज हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अलवर में पिछले 2 दिनों में भीषण गर्मी के कारण 23 लोगों को मौत हो गई है। गुरुवार को सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

दौसा जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाके में गुरुवार दोपहर प्री मानसून की पहली बरसात हुई। अंधड़ के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर करीब 30 मिनट चला। इस दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

जयपुर में करीब 20 मिनट से तेज बारिश हो रही है। जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, मालवीय नगर, जगतपुरा, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर और कालवाड़ रोड में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

नीमकाथाना जिले के श्रीमाधोपुर में भी दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब 15 मिनट तक बरसात हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सीकर में दोपहर एक बजे करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद शहर में धूप निकल गई। हालांकि ठंडी हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

  • सीकर में करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। इस दौरान कोर्ट रोड पर लोग बारिश से बचते हुए नजर आए।
  • इससे पहले करीब 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चली। अब भी शहर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा है।
  • राजस्थान में बीते एक महीने में गर्मी और हीटवेव से लगातार मौत हो रहीं हैं।
  • बीते दो दिन में सबसे अधिक जान अलवर जिले में गईं हैं। यहां कई शव तो ऐसे हैं जिनकी अब तक पहचान तक नहीं हो सकी हैं।
  • जयपुर के नजदीकी पर्यटक स्थलों पर आज दोपहर अचानक मौसम सुहावना हो गया।

    तेज बारिश से पहले यहां छाए घने बादलों से कुछ देर के लिए अंधेरा भी हो गया।

  • सीकर सहित शेखावाटी में आज दोपहर बाद छाए बादल और तेज हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।

    यहां तापमान में भी एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बीते करीब एक महीने से सीकर व आसपास के एरिया में तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है।

  • उदयपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ के एरिया में कल दिन में गर्मी के बाद देर शाम धूलभरी हवा चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई
  • अजमेर, भीलवाड़ा के एरिया में भी हल्के बादल छाए, जिससे यहां दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।
  • राजस्थान में आज से मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। इसका प्रभाव बीकानेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा।
  • अलवर जिले में गर्मी से 2 दिनों में कुल 23 मौतें हुई हैं। सभी गर्मी से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाए गए थे।
  • मंगलवार को 13 और बुधवार को 10 लोगों ने हीटवेव और गर्मी में तबीयत बिगड़ने से दम तोड़ दिया था।
  • हालांकि, डॉक्टर पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही इन मौतों का कारण बताने की बात कह रहे हैं। मॉर्च्युरी में रखे 9 से अधिक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।
  • चूरू, अलवर समेत कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज है।
  • यहां रात का न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है।
  • पिलानी, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, फतेहपुर और हनुमानगढ़ में भी रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही दर्ज हो रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |