सांसद अमराराम बोले- नीमकाथाना कलक्टर को दिखाएंगे ट्रेलर सीकर में 2 घण्टे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, 27 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से जिले में अघोषित बिजली की कटौती व पानी की समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढाका भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट रोड को 2 घंटे तक जाम रखा। इस दौरान ट्रैफिक की आवाजाही भी बाधित हुई। धरने-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और माकपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम, बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत, बागीडोरा विधायक जयकिशन, धोद के पूर्व विधायक पेमाराम सहित कई नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर सभा को संबोधित किया।

नेताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाने साधे। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने अपने चुनावी एजेंडे में प्रदेश की जनता को बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा की उचित व्यवस्था करने की बात कही थी। जिसे आज तक पूरा नहीं कर पाई। वहीं प्रदेश में लगातार अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं जिन पर अंकुश लगाने में सरकार असफल रही है। अगर सरकार जल्द समस्याओ का समाधान नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी कलेक्ट्रेट पर तैनात किया गया।

सांसद कॉमरेड अमराराम ने कहा कि प्रदेश में एक तरफ भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है। राज्य सरकार 24 घंटे बिजली देने की बजाय लगातार अघोषित बिजली कटौती कर रही है।उन्होंने कहा प्रदेश व जिले की जनता पैसे देकर बिजली उपयोग कर रही है। अब तेज गर्मी पड़ रही है तो अघोषित बिजली कटौती कर जनता को गर्मी मारने का काम सरकार कर रही है। तेज गर्मी के बाद भी पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था भी नहीं की जा रही है।

अमराराम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से जनता को गर्मी मारने और प्यासे मारने का काम कर रही है। इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। अगर समय रहते समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी 27 जून को तमाम सहायक अभियंता कार्यालय को ठप करने का काम सीकर जिले की जनता करेगी। अमराराम ने कहा कल सुबह 11 बजे नीमकाथाना कलक्टर को आज के प्रदर्शन की तरह ट्रेलर दिखाएंगे और ट्रेलर से नहीं माने तो फिल्म दिखाने का काम सीकर और राजस्थान की जनता करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |