6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी: इनमें भाजपा ने 3 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं; जांच के लिए 8 आवेदन मिले

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा- तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों में जीती मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें EVM की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों की 92 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच करेगा।

इसके अलावा आयोग ने आंध्रप्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों के EVM के जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर EVM में गड़बड़ी की जांच करेगा।

अब सिलसिलेवार पढ़िए किन राज्यों के सीटों के EVM की जांच होगी...

हरियाणा: 2 लोकसभा सीटों की EVM चेक होंगी

राज्य की करनाल और फरीदाबाद सीट की EVM चेक कराई जाएगी। करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर EVM की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी।

छत्तीसगढ़: कांकेर लोकसभा सीट की EVM होगी चेक

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर EVM की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था।

महाराष्ट्र: अहमदनगर लोकसभा सीट के BJP उम्मीदवार ने EVM जांच की मांग की थी
महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने EVM माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग की थी। उन्हें शरद पवार की पार्टी एनसीपी के उम्मीदवार नीलेश लंके ने लगभग 29 हजार वोटों से हराया था।

तमिलनाडु: वेल्लोर सीट के भाजपा उम्मीदवार ने जांच की मांग की
तमिलनाडु के वेल्लोर सीट से भाजपा उम्मीदवार एसी शनमुगम ने EVM जांच की मांग की है। यहां DMK के कथिर आनंद ने उन्हें 2.15 लाख वोटों से हराया था। चुनाव आयोग यहां के 14 पोलिंग स्टेशन के EVM की जांच करेगा। वहीं, राज्य की विरुधुनगर सीट के 14 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच होगी। यहां कांग्रेस के मनिकम टैगोर बी ने 4379 वोटों से DMDK कैंडिडेट विजयप्रभाकरन वी को हराया था।

आंध्र प्रदेश: विजयनगरम सीट के 2 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच होगी
आंध्र प्रदेश की विजयनगरम सीट से युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट बेलाना चन्द्रशेखर ने आयोग से शिकायत की थी। वे तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार अप्पलानायडू कालीसेटी से 2.49 लाख वोटों से हार गए थे।

तेलंगाना: जहीराबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जांच की मांग की

तेलंगाना की जहीराबाद सीट पर आयोग 20 पोलिंग स्टेशन पर EVM की जांच करेगा। यहां कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर ने भाजपा उम्मीदवार बीबी पाटिल को खो 46 हजार वोटों से हराया था।

पहली बार ऐसा हो रहा...

यह पहली बार है कि ECI ने EVM चेक कराने को लेकर गाइड लाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह EVM चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

इसके लिए आयोग की ओर से एक EVM चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवदेन किया जाना जरूरी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |