राजस्थान में पानी के अंदर ध्यान, रेतीली धोरों में योग जोधपुर में बनाया पिरामिड; ब्रह्मकुमारी आश्रम में 10 हजार लोगों ने दिया फिट रहने का संदेश

विश्व योग दिवस के मौके पर राजस्थान में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट के साथियों के साथ योग किया।

राज्यपाल कलराज मिश्र भी कार्यक्रम में अलग-अलग योग क्रियाएं करते नजर आए। वहीं, पाकिस्तान से सटे बॉर्डर एरिया में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने योग के माध्यम से फिट रहने का संदेश दिया।

जोधपुर में एक ग्रुप की ओर से अलग-अलग ऐतिहासिक इमारतो के सामने योग पिरामिड बना गए। भरतपुर में सबसे अनोखा योग किया गया। यहां स्वीमिंग पुल के अंदर लोगों ने ध्यान लगा।

प्रदेश के सभी शहरों में जिला स्तरीय योग कार्यक्रमों के साथ अलग-अलग संस्थाओं ने भी ध्यान व योग के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक ध्यान करते हुए स्टैच्यू भी बनाया। आबूरोड में ब्रह्मकुमारी आश्रम में 10 हजार लोगों ने एक साथ योग किया।

भरतपुर शहर में जवाहर बुर्ज पर शाला क्रीड़ा संगम भरतपुर संस्थान की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में लोगों ने बुर्ज के अलग-अलग जगह खड़े होकर सूर्य नमस्कार समेत कई आसन किए।
 

अजमेर के वैशाली नगर निवासी योगासन एथलीट अर्जुन प्रमाण ने पुलिस लाइन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय विश्व दिवस पर अलग-अलग योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया।

अर्जुन पिछले 10 सालों से योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन 37 नेशनल गेम मेडलिस्ट भी जीत चुके हैं।

अजमेर के पुलिस लाइन ग्राउंड में हुए योग कार्यक्रम में कई विधायक समेत जिले के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यहां आए लोगों का कहना था कि ये एक अच्छी पहल है। योग से हम हमेशा फिट रहे सकते हैं औन मानसिक तौर पर भी मजबूत हो सकते हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा- योग के साथ सभी स्वस्थ्य रहें और मस्त रहें।

योग हमारी संस्कृति है और हमारे ऋषि-मुनियों का आशीर्वाद है। पीएम मोदी ने इसे विश्व स्तर पर पहुंचाने का काम किया है।

सरहद पर हुए योग कार्यक्रम में सेना के जवानों ने योग के साथ फिट रहने का भी संदेश दिया। जवानों ने कई मुश्किल योग क्रियाएं भी यहां की।

  • पाकिस्तान बॉर्डर पर जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने करीब एक घंटे तक योग व अन्य क्रियाएं की।
  • जवान बीते कई दिनों से आज के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। सरहदी इलाकों में आज कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं।
  • इसलिए गर्मी का प्रभाव कम है। सभी जवान पूरे जोश में योग करते नजर आए
  • बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें योग टीचर के निर्देशन में सभी योग क्रियाएं की।
  • राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत के साथ कई और सीनियर आईएएस व आईपीएस जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में योग करते नजर आए। पंत ने काफी देर तक ध्यान की मुद्रा में भी रहे।
  • उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हजारों शहरवासियों ने एक साथ ध्यान लगाया।

    यहां ट्रेंड योगा टीचर्स ने करीब एक घंटे तक अलग-अलग योग क्रियाओं की जानकारी दी।

  • भरतपुर के प्रेम गार्डन मैरिज होम में बने स्विमिंग पूल में अंडर वाटर योग किया गया।

    इस दौरान करीब 2 से 3 मिनट तक लोग पानी में रहे और अलग-अलग आसन किया।

  • जोधपुर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर योगा एलाइंस टीम के खिलाड़ियों द्वारा योग आसनों के पिरामिड बनाए गए।
  • योगा एलाइंस सोसायटी के प्रशिक्षक यशदीप सिंह कच्छवाहा, गजराज सिंह शेखावत के निर्देशन में नेशनल लेवल के योगासन खिलाड़ियों ने योग के आसनों के पिरामिड बनाए l
  • कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम हो रहा है। यहां हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे हैं।

    यहां पहुंचे कई लोगों का कहना है कि योग को अपनाने के बाद उनकी जिंदगी में कई अच्छे बदलाव हुए हैं।

  • वृक्षासन के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत दूसरे पांव रखने के बार-बार प्रयास करने के बाद भी नहीं हुए सफल।

    इसी आसन में मंत्री मदन दिलावर को भी परेशानी आई और वे भी केवल कोशिश करते नजर आए।

  • आबूरोड के ब्रह्माकुमारी में हर साल की तरह इस साल भी बड़े स्तर पर योगा किया जा रहा है।

    यहां हर आयु वर्ग के लिए ध्यान व अन्य क्रियाएं कर हैं। युवाओं का कहना है कि उन्हें काफी मजा आ रहा है।

योगा अभ्यास के दौरान नेता व मंत्री एक दूसरे को भी देख रहे हैं। अलग-अलग प्रैक्टिस के दौरान सीएम की योग पॉजिशन पर भी सभी की निगाहें दिखीं। उनकी बॉडी बैलेंसिंग की प्रैक्टिस ने सभी का ध्यान खींचा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में योग किया। वे मंच पर लगी कुर्सी पर ही योग करते नजर आए।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में योग की विभिन्न क्रियाएं कराईं जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ सभी नेता बड़े ध्यान से इन्हें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई मंत्री जयपुर के राज्य स्तरीय योगा कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

यहां करीब 5 हजार लोग एक साथ योग व ध्यान कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि योग हमारे जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाता है।

  • योग दिवस पर सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने पुष्कर के नेशनल सैंड आर्ट पार्क में 21 फीट लंबी और 25 फीट चौड़ी पद्मासन में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सैंड आर्ट प्रतिमा बनाई है।
  • प्रतिमा को बनाने के लिए 150 टन बालू रेत काम में ली गई है। जिसे 12 डंपर से लाया गया। अजय रावत ने बताया कि यह प्रतिमा बनाने में उन्हें 5 दिन लगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |