सीकर में बुधवार दोपहर को अंधड़ के साथ हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। तापमान 32.5 डिग्री से गिरकर 22.5 डिग्री पर आ गया है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। नौतपा खत्म होने के बाद भी जिलेभर में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था। जिसके कारण लोग गर्मी और उमस से परेशान थे।
बुधवार दोपहर को मौसम ने अचानक करवट ली और करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं गुरुवार रात को भी तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। सीकर में आज का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सीकर में अभी तक 5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित रामगढ़ शेखावाटी, खंडेला, खाटूश्यामजी, दांतारामगढ़, फतेहपुर व अन्य स्थानों पर बारिश के समाचार मिले। बारिश के बाद कई जगह बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार 3 मई के बाद 20 जून को पारा 40 डिग्री से नीचे आया। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेश भर में कई स्थानों अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.