दुनियाभर में मनाया जा रहा योग दिवस जापान में लोगों ने छाता लगाकर किया योग, ऑस्ट्रेलिया और चीन में स्टूडेंट्स ने किए आसन

दुनियाभर में आज 10वां योग दिवस मनाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जापान के त्सुकिजी होंगवानजी मंदिर में लोगों ने योग किया। यहां बारिश के बीच लोग छाता लेकर योग करते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में लोगों ने योग कर तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में स्टूडेंट्स ने योग किया।

इससे एक दिन पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर 10 हजार के करीब लोगों ने योग किया। टाइम्स स्क्वायर पर दिनभर योग चलता रहा। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि वे लोग बीते एक महीने से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी कर रहे थे। अमेरिका में सबसे ज्यादा योग को लेकर उत्साह न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, मैसाचुसेट्स, वर्मोंट और कनेक्टिकट में दिखने को मिल रहा है।

दूतावास ने बताया कि इस साल यहां स्वयं और समाज के लिए योग की थीम के तहत मनाया जा रहा है। अभी अमेरिका के ज्यादातर इलाकों में तापमान 33°C से ज्यादा है, फिर भी लोग योग कर रहे हैं।

दुनियाभर में 2014 से मनाया जा रहा योग दिवस
2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम 'योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' है। पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM नरेन्द्र मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे।

इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने– एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एक साथ करने का, जिसमें 35 हजार 985 लोग शामिल रहे। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एक साथ भागीदारी के लिए।

पहली बार 2023 में PM मोदी देश से बाहर योग दिवस मनाने न्यूयॉर्क गए थे। तब वहां योग दिवस के मौके PM मोदी के साथ न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम, शेफ विकास खन्ना, संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी समेत 135 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। तब वहां 8 हजार लोगों ने योग किया था और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया था।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |