योगाभ्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे किरोड़ी लाल और वन मंत्री कलेक्टर-एसपी घुटनों तक हाथ नहीं लगा सकें, छोटी-छोटी बच्चियों का योगासन देखकर रहें दंग

इंटरनेशनल योगा डे पर शुक्रवार को अलवर में जिला स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। योग में नगर निगम के मेयर घनश्याम गुर्जर, कलेक्टर आशीष गुप्ता, एसपी आनंद शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी, महिला-पुरुष, युवा व बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान देखने को मिला कलेक्टर-एसपी टखनों पर हाथ नहीं रख सकें। वहीं नगर निगम के मेयर घुनश्याम गुर्जर बिल्कुल नहीं झुक सकें। उनकी कमर में दर्द है।

खास बात रही कि अलवर में प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा नजर नहीं आए। न अलवर शहर के विधायक संजय शर्मा व वन मंत्री पहुंचे। इस कारण मुख्य कार्यक्रम में केवल मेयर ही दिखे। बाकी पार्टी के नेता व पदाधिकारी दूसरी जगहों पर दिखे। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की उनको सूचना नहीं दी गई।

कलेक्टर बोले- अपनी जीवनशैली में योग को जोड़े

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा- मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को जीवनशैली में अपनाया जाना बेहद आवश्यक है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए। योग से शांतपूर्ण रहना सीखा जा सकता है। जो अंदुरुनी रूप से ताकत भी देता है।

वहीं एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि योग सबको करना चाहिए। चाहे पुलिस हो या आमजन। पुलिस के लिए वैसे भी योग करना अधिक फायदेमंद रहता है। पुलिसकर्मियों की जिंदगी भागदौड़ वाली होती है। योग से ताकत मिलती है।

हर दिन एक घंटा योग के लिए निकाले

नगर निगम के मेयर घनश्याम गुर्जर ने कहा- योग रोजाना एक घंटे करने से कई फायदे हैं। अब योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है। तब ही तो लोग घरों की छतों पर भी योग करते नजर आ जाते हैं। योग के फायदे अनगिनत है। हमें इसे रूटीन की दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है ताकि बीमारियों से बचा जा सकें।

बीजेपी का संगठन नेहरू गार्ड में नजर आया

बीजेपी संगठन के पदाधिकारी इंदिरा गांधी स्टेडियम में नहीं पहुंचे लेकिन नेहरू गार्डन में जिलाध्यक्ष अशेाक गुप्ता सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। अशोक गुप्ता ने कहा कि उन्होंने नेहरू गार्डन में सबके साथ योगाभ्यास किया है। योग सबको करना चाहिए। जिससे व्यक्ति तन मन से स्वस्थ रह सकता है।

छोटी-छोटी बच्चियों का योगाभ्यास देखकर हर कोई दंग रहा

स्टेडियम और पुराना सूचना केंद्र में छोटी-छोटी बालिकाओं का योगाभ्यास देखकर हर कोई दंग रह गया। बाकी अलवर शहर के कंपनी बाग, नेहरू गार्डन, स्कूल, कॉलेज सहित अनेक जगहों पर सुबह-सुबह योगाभ्यास नजर आया।

विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर की पुरानी कचहरी परिसर में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिवक्ता सहित न्यायालय से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि योग हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है । इससे हम सैकड़ो बीमारियों से दूर हो सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन योग करना सेहत के लिए लाभदायक होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |