रेप पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म,ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई दबंग के बेटे ने अश्लील वीडियो बनाए थे भाई बोला- पूरे परिवार को जान का खतरा

भरतपुर के जनाना हॉस्पिटल में रेप पीड़ित लड़की ने गुरुवार रात बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर का कहना है कि पीड़िता और उसका बच्चा स्वस्थ हैं। लड़की के परिजनों ने बताया कि कुम्हेर थाने में 21 मई को रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

कुम्हेर थाना इंचार्ज अध्यात्म गौतम ने कहा- मामले की जांच जारी है। नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे।

हॉस्पिटल में भर्ती पीड़िता ने बताया- कुम्हेर थाना इलाके में गांव के ही दबंग व्यक्ति के बेटे ने अक्टूबर 2023 में रेप किया था। खेत पर जाने के दौरान आरोपी ने पकड़ लिया। उसने खेत में ले जाकर रेप किया। रेप करने के दौरान ही अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए। उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उसने कई बार रेप किया। डर के कारण चुप रही। परिजनों को रेप का पता तब लगा जब 7 महीने की गर्भवती हो चुकी थी।

सोनोग्राफी कराई तो साढ़े 7 महीने का गर्भ था

लड़की ने बताया- अप्रैल महीने में गर्भ दिखने लगा तो मां कुम्हेर के सरकारी हॉस्पिटल ले गई। सोनाग्राफी में साढ़े 7 महीने का गर्भ पाया गया। कुम्हेर अस्पताल से सोनोग्राफी को सीधे कुम्हेर थाना भेज दिया गया। तब पुलिस लड़की को तलाशते हुए उसके घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद परिवार की ओर से 21 मई को कुम्हेर थाने में रेप का मामला दर्ज कराया गया। हालांकि कुम्हेर पुलिस ने नामजद आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।

लड़की के भाई ने बताया- गुरुवार देर रात बहन को ऑपरेशन से बेटा हुआ। बच्चे को NISU वार्ड में रखा है। बच्चे की जान को आरोपियों से खतरा है। इसलिए रात से NICU वार्ड के बाहर पहरे में बैठा रहा। डिलीवरी के बाद से अभी तक कोई पुलिसकर्मी तक पीड़िता के पास नहीं पहुंचा है। पूरे परिवार को जान का खतरा है।

21 मई को पीड़ित का मां ने कुम्हेर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया- अक्टूबर 2023 में नवरात्र के दौरान दोपहर 3 बजे बेटी फसल देखने खेत में गई थी। रास्ते में उसे आरोपी मिला। वह जबरन बेटी को अपने खेत में ले गया। हाथ-मुंह बांधकर उसके साथ रेप किया।

इस दौरान मोबाइल से अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और धमकाया कि किसी को बताया तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दूंगा। ब्लैकमेल कर उसने कई बार लड़की से रेप किया। बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली तब वारदात का पता चला।

लड़की के परिवार और खुद लड़की ने अपनी उम्र ने उम्र 17 साल बताई है। जबकि उसके आधार कार्ड में उम्र 20 साल दर्ज है है। डॉक्टर का कहना है कि मेडिकल कराने के बाद सही उम्र पता लग सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |