राहुल ने उत्तरप्रदेश के मोची को सिलाई मशीन गिफ्ट की:एक दिन पहले मिले थे

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के मोची राम चैत के लिए शनिवार, 27 जुलाई को एक सिलाई मशीन और आर्थिक मदद भेजी। लखनऊ से कांग्रेस पार्टी की टीम उनकी दुकान पर पहुंची। उन्हें सिलाई मशीन गिफ्ट की। राम चैत ने टीम का आभार जताया और राहुल को अपने बनाए 2 जोड़ी जूते भेजे।

राहुल 26 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। लौटते वक्त राहुल ने अचानक काफिला मोची राम चैत की दुकान पर रुकवा लिया। गाड़ी से उतरकर राहुल राम चैत की दुकान पर पहुंचे। चप्पल की सिलाई की। उनसे पूछा कि जूते कैसे बनाते हो। करीब 5 मिनट तक राम चैत से बातचीत के बाद राहुल वहां से निकल गए थे। राम चैत ने राहुल से कहा था- 'मैं गरीब हूं। थोड़ी मदद कीजिए।'

मोची राम चैत ने कहा- राहुल ने वादा पूरा किया

राम चैत ने बताया, 'हमें बहुत खुशी है कि उन्होंने जो वादा किया, वो पूरा कर दिया। बहुत जल्दी हमें गिफ्ट भिजवा दिया। ये बहुत बड़ा काम किया है। कल वो अचानक मेरी दुकान के सामने खड़े हो गए। हमारे पास आकर बैठ गए। हमसे दुकान के बारे में पूछने लगे। जूतों की जानकारी लेने लगे।'

पूछा कि आप कैसे जूते बनाते हो, सिलाई कैसे करते हो। हमने कहा, साहब हम कूड़ेभार से सिलवाकर लाते हैं। यहां साइज और फिटिंग करके बेचते हैं। जिस वक्त राहुल जी आए उस वक्त हम चप्पल सिल रहे थे। हम काम छोड़कर उनके स्वागत में लग गए। मेरी सिलाई देखकर वो बोले- लाओ हम भी सिलते हैं। इस सिलाई मशीन से अब काम जल्दी होंगे। पहले हम सुबह से दोपहर तक एक जोड़ी जूता बनाते थे। अब हम 10 जोड़ी बनाएंगे।'

एक दिन पहले आए थे सुल्तानपुर
गृहमंत्री अमित शाह मानहानि केस में शुक्रवार को सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने बयान दर्ज कराए। जज से कहा, 'मैं निर्दोष हूं। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हुई है। मैं सारे आरोपों से इनकार करता हूं। मेरी और मेरी पार्टी की छवि को धूमिल करने के लिए आरोप लगाए गए हैं।'

राहुल गांधी शुक्रवार सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर कोर्ट पहुंचे। 11:19 बजे कोर्ट से बाहर आ गए। राहुल करीब 16 मिनट तक कोर्ट रूम में रहे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राहुल के वकील काशी शुक्ला ने कहा, 'संसद सत्र चल रहा है, इसके बावजूद राहुल सुल्तानपुर कोर्ट आए। यहां पर राहुल ने अपना बयान दर्ज कराया। मुकदमे में अगली सुनवाई 12 अगस्त को है।'

राहुल की वजह से सुल्तानपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। इससे यहां के वकील नाराज हो गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक पत्र जारी किया। इसमें लिखा कि राहुल की पेशी के चलते जगह-जगह सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है। इसलिए वकील कोर्ट नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए हमने काम का बहिष्कार किया।

राहुल के पहुंचने से पहले कोर्ट में जबरदस्त भीड़ हो गई। राहुल सुरक्षाकर्मियों के बीच कोर्ट के अंदर तक गए। राहुल के अंदर जाते ही सुरक्षा के चलते कोर्ट रूम का गेट बंद कर दिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |