तेस्की गौशाला निर्माण के लिए स्वीकृत कार्य शीघ्र पूरे कराये जाएंगे --ग्रामीण विकास राज्य मंत्री

 ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के माध्यम से तेस्की गौशाला निर्माण के लिए स्वीकृत कार्य शीघ्र पूरे कराये जाएंगे।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि तेस्की गौशाला निर्माण के लिए 63 लाख 50 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी, जिसके तहत शामिल 07 कार्यों में से 06 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। एनिकट निर्माण का कार्य प्रगतिरत है।

इससे पहले विधायक जुबेर खान के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बताया कि विधान सभा नगर तहसील सीकरी जिला डीग में मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड के माध्यम से वर्ष 2022-23 में विभागीय आदेश क्रमांक 2860 दिनांक 28 सितम्बर, 2022 द्वारा तेस्की गौशाला निर्माण कार्य (सेवल गौशाला) हेतु राशि 78 लाख 50 हजार का अनुमोदन किया गया था।

इस क्रम में जिला कलक्टर, भरतपुर के आदेश दिनांक 09 जून, 2023 द्वारा तेस्की गौशाला निर्माण (सेवल गौशाला) हेतु विभिन्न विकास कार्यो के लिए 63 लाख 50 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रगतिरत कार्य वर्तमान में कार्य स्थल पर जल भराव होने के कारण बन्द है। जलसंसाधन विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही कार्य को पुनः चालू करवा दिया जायेगा। उन्होंने विभागीय अनुमोदन, वित्तीय स्वीकृति एवं कार्यो का विवरण सदन के पटल पर रखा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |