हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए होंगे कई कार्यक्रम,

 आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए केन्द्रीय संस्कृति मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में बताया है कि अगस्त  2022 में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में 23 करोड़ घरों पर झंडारोहण किया गया तथा 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर अपलोड की।

इसी प्रकार अगस्त, 2023 में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की है। उन्होंने इस वर्ष इस अभियान को और व्यापक ढॅंग से आयोजित करने की बात कही है ताकि देशवासियों विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना बढ़े। 

 

संस्कृति मंत्री ने बताया कि आगामी 13 से 15 अगस्त यह अभियान चलेगा। आमजन को जागरूक करें कि इस अवधि में अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय आदि पर झंडारोहण कर सेल्फी लें तथा इसे www.harghartiranga.com पर अपलोड करें।

इसमें जन भागीदारी बढ़ाने के लिए आगामी 2 से 13 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ गतिविधियां आयोजित होगी जिसमें तिरंगा यात्रा, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा ट्रिब्यूट, तिरंगा शपथ आदि  शामिल है। तिरंगा ट्रिब्यूट में स्वाधीनता सेनानियों, उनके परिजन तथा अन्य बहादुरों को सम्मानित किया जायेगा।

 

तिरंगा कैनवास पर आमजन ’हर घर तिरंगा’ का ’जय हिंद’ लिखेंगे। 

सभी राज्यों के तिरंगा कैनवास को एक साथ जोड़कर लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस, 2024 समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। कैनवास राष्ट्रीय ध्वज की भाँति 2ः3 अनुपात मे हो।  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |