अब अस्पताल में नहीं पड़ेगा भटकना, एक ही जगह मिलेगी सम्पूर्ण जानकारी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्पीकर हैल्प डेस्क का शुभारंभ

 अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में अब डॉक्टरों की जानकारी के लिए मरीज व परिजनों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष हैल्प डेस्क पर मरीजों को एक ही जगह समस्त जानकारी मिल जाएगी। आपातकालीन ईकाई के पास इस हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

 विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में स्पीकर हैल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से अस्पताल में यह जानकारी मिल रही थी कि सही जानकारी के अभाव में मरीज व उनके परिजनों को यहां-वहां भटकना पड़ता है। उन्हें बीमारी बताने के बाद भी सही डॉक्टर, विभाग, कमरा नम्बर, दवा केन्द्र, जांच केन्द्र, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी व इंडोर पेशेंट से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है। उनका काफी समय खराब हो जाता है।

देवनानी ने बताया कि मरीज व उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल की आपातकालीन ईकाई के पास अधीक्षक कक्ष से पहले हैल्प डेस्क की स्थापना की गई है। यहां 24 घण्टे तीन पारियों में स्टाफ तैनात रहेगा। कोई भी मरीज या उनका परिजन आकर यहां चिकित्सा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |