सावन कुमार टाक की याद में सजेगी गीतों भरी शाम 9 अगस्त को जयपुर आएंगे उषा खन्ना, पदमिनी कोल्हापुरे अनिल धवन, जुुगनू और अहसान कुरैशी

जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक और गीतकार सावन कुमार टाक की याद में जयपुर में पहली बार उनकी फिल्मों के सुपरहिट गीतों से सजी शाम आयोजित की जाएगी। इस मौके पर संगीतकार और सावन कुमार की पत्नी उषा खन्ना, फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, अभिनेता अनिल धवन, जुगनू और हास्य कलाकार अहसान कुरैशी सहित कई हस्तियां इस गीतों भरी शाम में उपस्थित रहेंगी।

सावन कुमार टाक के भान्जे और फिल्म निर्माता नवीन टाक ने बताया- ये कार्यक्रम सावन कुमार परिवार की ओर से 9 अगस्त को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जाने माने गायक विपिन सचदेव, रवीन्द्र शिन्दे, ममता सिंह, डिंपल वर्मा और प्यारे चौहान सावन कुमार की फिल्मों के हिट प्रस्तुत करेंगे।

सावन कुमार का 25 अगस्त, 2022 को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। जयपुर में उनसे बातचीत का अन्तिम कार्यक्रम राजस्थान फोरम की ओर से 20 मई 2019 को आयोजित किया गया था। इसमें शायर इकराम राजस्थानी ने उनसे उनके फिल्मी सफर की बातें की थीं। सावन कुमार जयपुर के थे। उनके निर्देशन में फिल्म सौतन, सनम बेवफा, साजन की सहेगी और चांद का टुकड़ा ने फिल्मी दुनिया में खूब धूम मचाई। सावन कुमार ने कई गीत भी लिखे। इन गीतों में 'बरखा रानी जरा जमके बरसो', 'तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम', 'जिंदगी प्यार का गीत है' और 'शायद मेरी शादी का खयाल दिल में आया है' ने फिल्म जगत में नई हलचल पैदा कर दी थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |