जयपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जयपुर के खोह नागोरियान थाना इलाके में चंद्र महल गार्डन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग उसे लेकर एसएमएस ट्रोमा सेंटर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजा जायसवाल (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर खोह नागोरियान थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खोहनागोरियान थाना पुलिस ने बताया- 1 अगस्त को रात करीब 11 से 12 बजे के बीच में आगरा रोड चंद्र महल गार्डन के पास बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद शव को एसएमएस ट्रोमा सेंटर में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर के उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को घटना की जानकारी दी गई

मृतक की पहचान राजा जायसवाल (26) पुत्र सुरेश कुमार जायसलवाल निवासी 13 ए प्रेम नगर आगरा रोड थाना खोह नागोरियान के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिवार एसएमएस पहुंचा। मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राजा के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल ब्रजमोहन ने बताया- घटना के बाद दर्ज एफआईआर के अनुसार मुख्य सड़क पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध वाहनों को लेकर जांच जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर पर लगे हुए टोल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द से जल्द वाहन की पहचान कर चालक को डिटेन किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |