10 हजार जानें बचाने वाले वायनाड के हीरोज:8 घंटे में पहाड़ी चढ़ी, 4 मासूम बचाए; 24 घंटे में 190 फीट लंबा पुल बनाया

वायनाड के चूरलमाला में हुई लैंडस्लाइड का तीसरा दिन था। बारिश रुक ही नहीं रही थी। हमें पता चला कि पहाड़ पर 6 लोग फंसे हैं। इनमें 4 बच्चे हैं। हमने पहाड़ पर चढ़ना शुरू किया। बारिश और पत्थरों पर जमी काई की वजह से आगे बढ़ना बहुत मुश्किल था। एक गलत कदम और हम सीधे गहरी खाई में गिरते। इसके बावजूद हम चलते रहे। 8 घंटे बाद उस गुफा तक पहुंच गए, जहां परिवार ने शरण ले रखी थी।'

ये फॉरेस्ट ऑफिसर के. हाशिफ हैं, जिन्होंने 4 लोगों की टीम के साथ सैकड़ों मीटर की ऊंचाई पर फंसे 6 लोगों को रेस्क्यू किया। हाशिफ वायनाड हादसे के अकेले हीरो नहीं है। उनके जैसे हजारों लोग पिछले 6 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

30 जुलाई की रात वायनाड में हुई लैंडस्लाइड ने चार गांवों में तबाही मचाई। मुंडक्कई में बहने वाली चेलियार नदी का पानी मुंडक्कई के अलावा चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में सबकुछ बहा ले गया। 369 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं। घर तबाह होने से 10 हजार से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप में रह रहे हैं।  

वायनाड के प्रभावित इलाकों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में इंडियन आर्मी-नेवी के जवान से लेकर NDRF की टीम, फॉरेस्ट टीम, केरल पुलिस, कोस्ट गार्ड, एनजीओ और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस से जुड़े लोग शामिल हैं।  

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के. हाशिफ और उनकी 4 लोगों की टीम वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा है। उन्होंने टीम के साथ मिलकर एक फैमिली को रेस्क्यू किया। 4 दिन से 4 बच्चे और उनके माता-पिता एराट्टुकुंडू की गुफा में फंसे थे।

हाशिफ बताते हैं, ‘फैमिली को रेस्क्यू करने के दौरान हमें 40 मीटर के सीधे पहाड़ पर चढ़ना था। ये हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकता था। मुश्किल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जमीन से महज 7 किमी की दूरी तय करने में हमें पूरे 8 घंटे का समय लगा।’

‘ऊपर चढ़ने से ज्यादा बड़ी चुनौती परिवार को नीचे लाने की थी। हमने घर में मौजूद चादरें फाड़ीं और उसके सहारे चारों बच्चों को अपने सीने पर कसकर बांधा। इसके बाद हम पेड़ की डालियों का सहारा लेते हुए नीचे उतरे और चूरलमाला पहुंच सके।’

हाशिफ कहते हैं, ‘हमारे लिए अपनी जिंदगी से ज्यादा बड़ा हमारा फर्ज है, जिसे हमने ईमानदारी से निभाया।’ हाशिफ के साथ इस ऑपेरशन में मुंडक्कयम डिवीजन के फॉरेस्ट ऑफिसर जयचंद्रन, कलपेट्टा रेंज बीट फॉरेस्ट अफसर के अनिल कुमार और कलपेट्टा रैपिड रिस्पॉन्स टीम के मेंबर अनूप थॉमस भी शामिल थे।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |