औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आधुनिक मशीनों द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रदान कर स्थानीय स्तर पर प्रदान किए जाएंगे रोजगार के अवसर, भिवाड़ी में खुलेगा सांसद सेवा केंद्र

केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में  खैरथल-तिजारा स्थित भिवाड़ी में औद्योगिक संघों द्वारा आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री उपस्थित प्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष का बजट कृषि, रोजगार एवं कौशल विकास, मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण, अवसंरचना, अनुसंधान एवं अगली पीढ़ी के लिए सुधार इन 9 आयामों पर आधारित है और ये विकसित भारत के सपने की आधारशिला बनेंगे। उन्होंने बताया कि पर लोगों की समस्याओं के निवारण हेतु भिवाड़ी में सांसद सेवा केंद्र खोला जाएगा।

 

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री  यादव ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार स्किल और रोजगार क्षमता के बिच की दुरी को कम करने वाला बजट लेकर आयी है। उन्होंने कहा की ये उनकी सरकार की योजनाओं में निरंतरता का ही नतीजा है की आज देश में करोड़ों लोग गरीबी से रेखा से बाहर आये है। 

 

मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा की यह बहु क्षेत्रीय विकास का बजट है। उन्होंने मुद्रा योजना लोन की राशि 10 लाख से बढ़कर 20 लाख करने सहित क्रेडिट से जुडी विभिन्न योजनाओं और महत्वपूर्ण खनिज पर कस्टम ड्यूटी हटाने के बारे में भी जानकारी दी और कहा की  यह योजनाए हमारे युवा उद्यमियों के सपनो को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा की बड़े पैमाने पर विनिर्माण, सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स की योजना पर  सरकार 48,000 करोड़ का निवेश करेगी।

 

केंद्रीय मंत्री  भूपेन्द्र यादव ने कहा की सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक मशीनों से उन्नत कर स्थानीय युवाओं को कौशल प्रदान करने व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजना लायी है, जिससे देशभर में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

केंद्रीय वन मंत्री  यादव ने उद्यमियों को जिले में महिलाओ के सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ने व उनके उत्पाद को खरीद, उन्हें लखपति दीदी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

 

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण व धरती माता के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने के उद्देश्य से एक पेड मां के नाम अभियान का शुभारम्भ किया था जिससे जुडकर अब तक करीब 26 करोड़ लोगों ने पौधारोपण कर उसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। उन्होंने कहा कि हरियाली अमावस्था के आज पावन अवसर पर अलवर में आज लगाए गए 10,000 पेड़ बारे में बताया तथा इसी तर्ज पर भिवाड़ी में भी अधिक से अधिक स्थानीय पेड़ लगाकर हरित भिवाड़ी एंव स्वच्छ भिवाड़ी बनाने की दिशा में बढने के लिए प्रेरित किया। यह भारतीय संस्कृति और पर्यावरण दोनों के लिए एक सुखद संयोग है। उन्होंने शहरवासियों से भी इस अभियान से जुडने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ना केवल पौधा लगाए बल्कि उसकी सार-संभाल भी करें। 

 

तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री  यादव ने जिला अस्पताल भिवाड़ी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भिवाड़ी जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने भिवाड़ी जिला अस्पताल में गत महीनों की अपेक्षा इस माह प्रसव संख्या में 164ः की वृद्धि होने से अवगत कराया जिस पर उन्होंने किए गए प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की।

 

इस दौरान विधायक तिजारा  महंत बालक नाथ योगी, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष चौधरी, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्री,नगर परिषद अध्यक्ष शीशराम तंवर, सभी औद्योगिक इकाइयों संगठन के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी व कार्मिक तथा बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |