नोबेल विजेता यूनुस बांग्लादेश के PM बन सकते हैं: हसीना आज लंदन जा सकती हैं, पूर्व PM खालिदा जिया की रिहाई जल्द

बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार (5 अगस्त) को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने देश छोड़ दिया और ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं।

उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड हुआ। एयरबेस पर सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे मुलाकात की। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक वे आज यहां से लंदन, फिनलैंड या किसी दूसरे देश जा सकती हैं।

हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, 'हम अंतरिम सरकार बनाएंगे, देश को अब हम संभालेंगे। आंदोलन में जिन लोगों की हत्या की गई है, उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा।" इस बीच बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया का रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के 8 सबसे बड़े अपडेट...

  • प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हुए। तोड़फोड़ और आगजनी की।
  • राजधानी ढाका में 4 लाख लोग सड़कों पर उतर आए, जगह-जगह तोड़फोड़ की।
  • पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में सोमवार को 6 लोग मारे गए। प्रदर्शनकारियों ने 2 हाईवे पर कब्जा किया। अब तक 300 लोगों की जान गई है। इनमें ज्यादातर छात्र हैं।
  • इधर भारत में बॉर्डर सिक्योरिटरी फोर्स (BSF) ने पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, असम और मिजोरम से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट बढ़ा दिया।
  • बांग्लादेश की आर्मी ने देश की प्रमुख पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की। 18 सदस्यीय अंतरिम सरकार प्रस्तावित की गई।
  • भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने भी ढाका जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने PM नरेंद्र मोदी से सोमवार शाम मुलाकात की और उन्हें अपडेट दिया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |