देश का मानसून ट्रैकर:25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 6 जिलों के स्कूलों में छुट्टी, हिमाचल में 87 सड़कें ब्लॉक

देश के सभी हिस्सों में मानसून जमकर सक्रिय है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 25 राज्यों में मंगलवार (6 अगस्त) को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।   हिमाचल प्रदेश में 6,7 और 8 अगस्त को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण 87 सड़कों को बंद किया गया है।

वहीं, राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात हैं। पटरियों पर पानी भरने के कारण ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं। कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है। पुष्कर सरोवर (अजमेर) ओवरफ्लो होने के कारण आसपास के होटल-घरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की आशंका देखते हुए टोंक, बालोतरा, जैसलमेर, नागौर और पाली के जिला कलेक्टरों ने 6 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इधर, मध्य प्रदेश में बारिश से छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। बरगी, बाणसागर जैसे 10 बड़े बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जबलपुर में बरगी बांध 94% भर चुका है।

उत्तराखंड में 17 हजार का रेस्क्यू, पुणे में बाढ़, मिजोरम में 12 अगस्त तक अलर्ट

उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण लैंड स्लाइड और बाढ़ प्रभावित 17 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें केदारनाथ यात्रा में फंसे तीर्थयात्री भी शामिल हैं। अब प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त पुल, बिजली के खंबे और कम्युनिकेशन लाइनों को ठीक करने का काम जारी है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 2 की मौत यात्रा मार्ग पर हुई है।

महाराष्ट्र: पुणे जिले में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। खड़कवासला डैम से पानी छोड़े जाने के बाद मुथा नदी उफान है। इसके कारण एकता नगर में पानी भर गया है। यहां पर आर्मी, NDRF, नागरिक प्रशासन की टीमें तैनात हैं। लोगों को खाने-पीने की चीजें मुहैया कराई जा रही हैं। सीएम एकनाथ शिंदे भी हालात में नजर रखे हुए हैं।

मिजोरम: मौसम विभाग ने मिजोरम में भी ​​​​​​12 अगस्त तक भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। राज्य सरकार ने लोगों को सतर्क रहने का कहा है। इमरजेंसी में टोल फ्री नंबर 112/1070 पर संपर्क करने का कहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |