दूदू के मोजमाबाद में,हरियाली तीज के अवसर पर बुधवार को 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन करेगा

 75वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव वन विभाग 7 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के गाडोता,मोजमाबाद (दूदू) स्थित परिसर में  आयो​जित करेगा। स्तरीय वन महोत्सव में मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा  के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है। गाडोता में राजस्थान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की  लगभग 15 हैक्टर भूमि पर लगभग 10 हजार पौधे लगाये जायेंगे।

 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों द्वारा सर्पिलाकार आकार में लगभग 100 पौधे यथा बरगद, पीपल, गूलर, पिलखन, बेलपत्र, कदम्ब आदि के लगाये जाएंगे। सनातन धर्म में ध्यान और पूजा के लिये सर्पिल आकारों का उपयोग किया जाता है। सर्पिल आकार सृजन, संरक्षण और विघटन के शाश्वत चक्र का प्रतीक है,जो अस्तित्व की चक्रीय प्रकृति में हिन्दू विश्वास को दर्शाता है। इन 100 पौधों को मातृ वन के रूप में एक समूह बनाकर विकसित किया जायेगा।

 

राज्य स्तरीय वन महोत्सव में अमृता देवी वृक्ष मित्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। वन महोत्सव  स्थानीय स्कूली बच्चों, महिला साथिनों,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनियों, स्काउट गाईड एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, ग्राम्य वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर | कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट |