राजस्थान में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: सीएम ने पीपल लगाकर शुरुआत की, स्पीकर देवनानी बोले- राजस्थान में केवल 10% पेड़

हरियाली तीज पर आज राजस्थान में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान-हरियालो राजस्थान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दूदू जिले के गाड़ोता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 75 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में इस अभियान की शुरुआत की। सीएम भजनलाल शर्मा ने समारोह स्थल पर पीपल का पौधा लगाया। इस दौरान पौधे की पूजा भी की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल और वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद हैं। 

 

7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे   अभियान के तहत पूरे राजस्थान में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वहीं आज के दिन 1 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हरियालो राजस्थान अभियान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी जोड़ा गया है। इस अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की जानकारी 'हरियालो राजस्थान' ऐप और भारत सरकार के 'मेरी लाइफ' ऐप पर अपलोड की जाएगी। सीएम भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश के हर जिले में प्रभारी मंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की। 

 

 

 

 

देवनानी बोले राजस्थान में केवल 10% पेड़  हरियालो राजस्थान के तहत 75वां जिला स्तरीय वन महोत्सव बुधवार को अजमेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शामिल हुए। करीब 1 हजार पौधे लगाए गए। इस मौके पर देवनानी ने कहा- हमारे यहां पेड़ कम है। अमेरिका में एक व्यक्ति के पीछे लगभग 400 पेड़ हैं। भारत में केवल 40 पेड़ एक व्यक्ति के नाम से लगे हैं। प्रकृति का नियम है कि 33% भूमि पर वृक्ष लगने चाहिए। लेकिन, राजस्थान में सिर्फ 10% ही लगे हुए हैं। इस अभियान से सभी को जोड़कर अपने त्योहार, जन्मदिन और सालगिरह पर एक-एक पेड़ लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी किया जाए।

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |