जयपुर में कब्र से निकाला महिला का शव पिता का आरोप- गला दबाकर बेटी की हत्या हुई, दामाद का दूसरी लड़की से था अफेयर

जयपुर में गुरुवार सुबह एक महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। महिला के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी का गला दबाकर हत्या की गई है। शिकायत मिलने के बाद जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने शव क्रब से बाहर निकाल एसएमएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

SI नरेन्द्र सिंह ने बताया- नाई की थड़ी आमेर निवासी मुन्ना खान ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया- उनकी 25 साल की बेटी अनम फातिमा का फरवरी में नाई की थड़ी आमेर निवासी अजहर से निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही बेटी को दामाद अजहर टॉर्चर करता था। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी।

29 जुलाई की रात करीब 12 बजे सुसराल में बेटी से मिलकर वह घर लौटे थे। करीब 4:30 बजे दामाद ने कॉल कर बेटी अनम की तबीयत खराब होना बताया। फिर SMS हॉस्पिटल लेकर जाने की कहकर कॉल काट दिया। हम घर से SMS हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। अजमेरी गेट पर मिलने पर बेटी की मौत होने की बताकर घर चलने को कहा।

मुंह-गले पर थे चोट के निशान

पिता मुन्ना खान का आरोप है कि बेटी अनम की मौत का पता चलते ही वह सन्न रह गए। बेटी की लाश देखने पर नाक के ऊपर चोट के निशान थे। गले पर भी दबाकर मारने के निशान थे। ससुरालवालों ने रिश्तेदार-परिजनों को बुला लिया। बिना पोस्टमॉर्टम ही अनम के शव को कब्र में दफना दिया। शक होने पर 5 अगस्त को जयसिंहपुरा खोर थाने में परिवाद दिया। इसके बाद 7 अगस्त को केस दर्ज किया गया। जयसिंहपुरा खोर थाने पहुंचे मृतक के पिता ने दामाद के खिलाफ शिकायत दी।

शिकायत में बेटी की गला दबाकर दामाद अजहर के हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि अजहर के किसी ओर लड़की से अफेयर था। इसके बारे में बेटी अनम को पता चलने पर दामाद अजहर ने मार डाला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह कब्र से दफनाए शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |