नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की टीम से कौनसे नेता होंगे बाहर:मिर्धा-दाधीच के पार्टी में प्रमोशन की संभावना

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी से कुछ नेता आउट होंगे, उनकी जगह नए नेताओं को मौका मिलेगा। वहीं, मौजूदा पदाधिकारियों में से कई को प्रमोशन भी मिल सकता है। राठौड़ अभी बीजेपी के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की बनाई टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। हालांकि मौजूदा हालात में मदन राठौड़ वर्तमान टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करने वाले। पार्टी सूत्रों की मानें तो राठौड़ की नई टीम विधानसभा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए बनेगी।

मौजूदा टीम से ये नेता हो सकते हैं बाहर
तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अध्यक्ष बनने के बाद दो बार टीम में बदलाव किए थे। पहली बार विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्होंने 1 जुलाई 2023 को अपनी टीम का ऐलान किया था। वहीं दूसरी बार लोकसभा चुनावों से पहले 2 मार्च 2024 को उन्होंने अपनी टीम में बदलाव किया था।अब मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की पहली परीक्षा इस साल 6 सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव होंगे। ऐसे में उनकी नई टीम में इन उप चुनावों की झलक भी साफ तौर पर देखी जाएगी।

मौजूदा टीम में से कई नेता बाहर भी होंगे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सीआर चौधरी, मोतीलाल मीणा और नाहर सिंह जोधा बाहर हो सकते हैं। चुन्नीलाल गरासिया को पार्टी ने राज्यसभा भेजा है। वहीं, सीआर चौधरी को प्रदेश सरकार ने किसान आयोग का अध्यक्ष बना दिया है। ऐसे में इन दोनों नेताओं की जगह नए चेहरों को मौका मिलना तय माना जा रहा है। प्रदेश महामंत्रियों में दामोदर अग्रवाल और ओमप्रकाश भड़ाना बाहर हो सकते हैं। दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा से सांसद बने हैं। वहीं ओमप्रकाश भड़ाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा चुका है।

राजस्थान बीजेपी में 13 प्रदेश मंत्रियों में से भी अधिकतर नेताओं की संगठन के पदों से छुट्टी होना तय है। वैसे भी प्रदेश कार्यकारिणी में अधिकतम 5 से 6 प्रदेश मंत्री ही बनाए जाते हैं। लेकिन सीपी जोशी ने चुनावों के मद्देनजर ज्यादा प्रदेश मंत्री बनाए थे। प्रदेश बीजेपी की टीम में वर्तमान में 10 उपाध्यक्ष, 05 महामंत्री, 13 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |