एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने, ग्राम पंचायतो में पौधारोपण कर आम जन को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया

 एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने जयपुर जिले की ग्राम पंचायत धानक्या, फतेहपुरा, बेगस, श्योसिंहपुरा, मोलाहेडा, दहमीकंला, कुडियों का बास, ढाणी बोराज, बस्सी झाझड़ा, दोसरा, दातलामीणा, दुर्जनियावास, पंचार आदि ग्राम पंचायतो में पौधारोपण कर आम जन को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में एक पेड मां के नाम अभियान शुरु किया गया है, यह एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रयास है, जिसमें लोगों को अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को एक साथ जोड़ता है।  हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।  रमा देवी चोपड़ा ने बताया कि अभियान के तहत 7 अगस्त तक नरेगा योजना में पंचायत समितियों द्वारा लगभग 5 लाख 8 हजार 706 पौधारोपण किया गया है।

 

वहीं, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी  नीलिमा तक्षक ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभाग द्वारा जयपुर जिले को 3 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया था। पर्यावरण एवं पारिवारीक मूल्यों की महत्वता को देखते हुये जिला प्रमुख  रमा देवी चौपड़ा एवं जिला कलक्टर,  प्रकाश राजपुरोहित द्वारा आवंटित लक्ष्य को दोगुना किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |