मुख्यमंत्री ने विधायक बंशीवाल की पहल पर हवाई मार्ग से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया

 मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक  विक्रम बंशीवाल एवं मेधावी छात्राओं ने मुलाकात की।  मुख्यमंत्री ने विधायक बंशीवाल की पहल पर हवाई मार्ग से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र बन चुका है, जो कि हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोम-रोम में बसने वाले प्रभु श्रीराम हम सभी की जीवन पद्धति के आदर्श हैं।

 

हाथ में तिरंगा, मन में राम भावी पीढ़ी चली अयोध्या धाम-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान छात्राओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं के अनुरोध पर तिरंगे के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

 

शर्मा ने कहा कि बच्चों में सांस्कृतिक केन्द्रों को लेकर अभिलाषा बनी रहती है। इस यात्रा से धार्मिक दर्शन के साथ ही भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत के साक्षी बनने का अनुभव प्राप्त होगा और जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। 

 

विधायकबंशीवाल की पहल, मुख्यमंत्री ने की सराहना-

मुख्यमंत्री ने विधायक  विक्रम बंशीवाल की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में की गई पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल भावी छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई का काम करेगी। उल्लेखनीय है कि विधायक बंशीवाल की अनूठी पहल पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली सिकराय विधानसभा क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को हवाई यात्रा के माध्यम से अयोध्या दर्शन करवाया जाएगा।

 

इस अवसर पर विधायक  विक्रम बंशीवाल के परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |