भीलवाड़ा में एक दंपती के शव कमरे में मिले। पत्नी का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पति का शव फंदे पर लटका था। प्रथम दृष्ट्या सुसाइड की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 10 महीने पहले दंपती के एक बेटे और पोते की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दोनों डिप्रेशन में चल रहे थे।

सुबह पड़ोसी को खिड़की से बेड पर कोई नजर आया, जो 5 मिनट तक बिना हिले-डुले खड़ा रहा। उसे कुछ अजीब लगा तो वह दीवार कूदकर अंदर गया तो कमरे में उसे दंपती के शव मिले। मामला भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना इलाके का है।

डिप्रेशन के चलते सुसाइड की आशंका
थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया- पटेल नगर में रहने वाले शराब सेल्समैन गोपाल सिंह राणावत (61) और उनकी पत्नी सुप्यार कंवर (57) के शव उनके घर में कमरे में मिले। सोमवार सुबह फोन पर सूचना मिली कि पटेल नगर में एक पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली और दोनों शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।

गजेंद्र सिंह ने बताया- मौत के कारण अभी साफ नहीं हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्थिति साफ होगी। प्रारंभिक तौर पर परिचित और पड़ोसी दोनों के डिप्रेशन में होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में डिप्रेशन के चलते दोनों के सुसाइड करने की आशंका है।

घर में अकेला रहते थे दंपती
पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने बताया- गोपाल सिंह के पड़ोसी रघुनाथ सिंह मेरे परिचित हैं। मेरा गोपाल के परिवार से मिलना-जुलना था। रघुनाथ सिंह को भी मैं जानता हूं। सोमवार सुबह रघुनाथ सिंह अपने घर से निकले और खिड़की से गोपाल सिंह के कमरे के अंदर का हिस्सा नजर आया। रघुनाथ सिंह ने देखा तो उन्हें लगा कि गोपाल सिंह बेड पर खड़े हैं। उन्हें रस्सी नजर नहीं आई। गोपाल सिंह का चेहरा रोड की तरफ था। रघुनाथ सिंह को यह कुछ अजीब लगा। वे करीब 5 मिनट वहां खड़े रहे। गोपाल सिंह बिना हिले-डुले उन्हें बेड पर खड़े नजर आए।

गोपाल सिंह हाउसिंग बोर्ड के छोटे मकान में रहते थे, जिसकी बाहर की दीवार छोटी है और बाहर से मकान के अंदर का भाग नजर आता है। घर के मेन गेट की ऊंचाई बहुत कम थी, ऐसे में रघुनाथ सिंह गेट लांघकर अंदर पहुंचे तो देखा कि गोपाल सिंह रस्सी से लटके हुए थे। इसके बाद रघुनाथ सिंह ने पहले पड़ोसियों और गोपाल सिंह के परिचितों को बुलाकर गोपाल को फंदे उसे उतारा। इसके बाद मुझे फोन किया। जानकारी के अनुसार गुजरात में गोपाल के बड़े बेटे नाहर सिंह और पोते की हादसे में मौत के बाद से गोपाल सिंह सदमे में थे।

10 महीने पहले हुई थी बेटे-पोते की मौत
लोगों ने बताया कि 10 महीने पहले गोपाल सिंह के बड़े बेटे नरेंद्र सिंह और पोते छोटू की गुजरात के अहमदाबाद में नहर में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी डिप्रेशन में चल रहे थे। वे अक्सर बेटे पोते के बारे में बात करते रहते थे।

उनका दूसरे नंबर का बेटा नाहर सिंह भीलवाड़ा में ही अरिहंत नगर में रहता है और अरिहंत विहार इलाके में रसगुल्ला फैक्ट्री चलाता है। वह परिवार के साथ अलग रहता है। छोटे बेटे जसवंत सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश में अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। गोपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ अलग रहते थे।

परिचितों का कहना है कि संभवतया पहले पत्नी की मौत हो गई और पता चलने पर गोपाल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बाकी जांच और रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |