हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलवर में निकाली गई तिरंगा यात्रा- केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने आमजन से घरों पर तिरंगा लगाने की कि अपील

 केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसदभूपेंद्र यादव एवं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा को अलवर जिला स्थित जगन्नाथ मंदिर से तिरंगा लहराकर रवाना किया तथा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया।

 

उन्होंने जगन्नाथ महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। शहीद स्मारक पर केंद्रीय मंत्री यादव व वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री शर्मा ने शहीदों को पुष्प अर्पित किए। 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री  यादव ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान आमजन की सहभागिता के साथ प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है जो प्रगतिशील भारत, देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा झण्डा लगाकर राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा धरती मां को कृतज्ञता प्रकट करने हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड मां के नाम अभियान संचालित किया गया है जिसके तहत भूरासिद्ध स्थित मातृ वन में जनसहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के 8 हजार पौधे लगाए गए है जिससे पर्यावरण संरक्षित होने के साथ-साथ शहरवासियों को शुद्ध वायु मिलेगी।

 

इस दौरान अलवर जिला प्रमुख  बलबीर सिंह छिल्लर, नगर निगम के महापौर  घनश्याम गुर्जर, पूर्व विधायक  जयराम जाटव, जिला अध्यक्ष  अशोक गुप्ता सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे। 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |