मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करौली, दौसा और भरतपुर जिलों में जलभराव व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया

 मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा नेकरौली, दौसा और भरतपुर जिलों में जलभराव व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय पीजी महाविद्यालय करौली में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जलभराव वाले क्षेत्रों में आपदा राहत कार्य मुस्तैदी से किए जाने के निर्देश दिए। 

  

मुख्यमंत्री ने दौसा जिले में लवाण, राहुवास, निर्झरना, लालसोट, करौली जिले में  करौली, सपोटरा, हिण्डौन सिटी और भरतपुर जिले में महरावर, समोगर, धुरैरी, महुआली, नहरौली, थाना डांग, चहल, सिंघाडा, सीदपुर, पुराबाई खेडा और नदी गांव का हवाई सर्वे कर अतिवृष्टि से हुए जल भराव और नुकसान का जायजा लिया।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव क्षेत्रों में प्रभावित लोगों को पेयजल, खाद्य सामग्री, दूध, चिकित्सा सुविधा सहित जरूरी चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अब तक किये गये आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए करौली एवं हिण्डौन शहर में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिये भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए। 

 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन एवं राहत)  आनंद कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय)  शिखर अग्रवाल, जिला प्रभारी सचिव  आशुतोष एटी पेडणेकर, संभागीय आयुक्त  सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज  राहुल प्रकाश, जिला कलक्टर  नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

भरतपुर में आवासीय क्षेत्रों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश —

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर जिले में हवाई सर्वे के दौरान जलभराव क्षेत्रों के साथ-साथ गम्भीर नदी के तटीय क्षेत्रों का जायजा भी लिया। उन्होंने झील का बाड़ा हैलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर पानी निकासी एवं राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गम्भीर नदी के तटीय क्षेत्रों में बसे नागरिकों को बहाव क्षेत्र से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए जलभराव से प्रभावित गांव में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखते हुए निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जल भराव प्रभावित आवासीय क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी ली और निर्देश दिए कि अत्यधिक वर्षा के दौरान जलस्त्रोतों के आसपास आमजन को नहीं जाने के लिए पाबंद किया जाए। 

 

इस दौरान विधायक  ऋतु बनावत, बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रभारी सचिव  शुचि त्यागी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव व जिला पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

श्रीनगर गांव पहुंचकर बाणगंगा नदी में डूबे युवकों के परिजनों को बंधाया ढांढस —

 

मुख्यमंत्री  शर्मा ने पिछले 11 अगस्त को बयाना उपखंड के पिदावली ग्राम के पास बाण गंगा नदी के गड्ढे में डूबे 7 युवकों के घर श्रीनगर गांव पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया एवं परिवारजनों को ढ़ांढस बंधाया।

 

उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को एसडीआरएफ मद से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि मृतक आश्रितों को पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाये तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाए। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |