देश का मानसून ट्रैकर,बिहार में तेज बारिश के कारण गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर

बिहार में तेज बारिश के कारण गंगा, गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। नदियों के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। बांका में मंगलवार रात बिजली गिरने 3 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश के कारण 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 50 घाट गंगा में समा चुके हैं। यहां NDRF तैनात है। कानपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 213 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

राजस्थान में 3 दिन में 28 मौतें

  • राजस्थान के करौली में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रदेश में भारी बारिश से 3 दिन में 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • दौसा जिले के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में 14 अगस्त (बुधवार) की छुट्‌टी घोषित की गई है।

हिमाचल में बारिश से 1004 करोड़ का नुकसान

  • हिमाचल में प्रदेश में इस मानसून सीजन भारी बारिश और लैंडस्लाइड की कई घटनाएं हुई हैं।
  • राज्य में बारिश के चलते 27 जुलाई से 12 अगस्त तक 1004 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
  • स्टेट इमरजेंसी डिपार्टमेंट ने बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 110 लोगों की जान जा चुकी है।

15 अगस्त को 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में भारी से भारी बारिश (12 सेमी) का अलर्ट है।
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश (7 सेमी) की चेतावनी है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |