देश-प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का जश्न, जयपुर के SMS स्टेडियम में CM भजनलाल शर्मा ने फहराया तिरंगा

पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आफिसों, स्कूलों, और हर सरकारी, गैर सरकारी संस्थान के अलावा गली-चौराहों पर धूमधाम से झंडा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पूरा भारत आज अपने 78वें स्वतंत्रता दिवस को मना रहा है। 78वें स्वतत्रंता दिवस समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है।

मुख्य समारोह जयपुर के SMS स्टेडियम में हुआ

दरअसल, राजस्थान में मुख्य समारोह जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुआ। जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तिरंगा फहराया। इसके अलावा राजस्थान के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मंत्रियों ने ध्वाजारोहण किया। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने आवास सिविल लाइंस पर झंडा फहराया। फिर सीएम उसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराया।

जयपुर के भाजपा मुख्यालय में झंडारोहण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ,विधायक बालमुकुंद आचार्य गोपाल शर्मा ,हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया सहित बड़ी तादाद में भाजपा नेता मौजूद थे।

बड़ी चौपड़ पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी चौपड़ पर भी झंडारोहण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को ने शुभकामनाएं दी। परंपरा अनुसार बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मदन राठौड़, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, मेयर डॉ.सौम्या, उप महापौर पुनीत कर्णावत मौजूद रहे।

सीएम भजनलाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौक पर सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “नमो स्वतंत्र भारत की ध्वजा, नमो, नमो नमो नगाधिराज श्रृंग की विहारिणी। राष्ट्रीय गौरव के महापर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण कर भारत माता की पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अद्वितीय त्याग और अटूट समर्पण के साथ सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें सादर नमन किया। जय हिंद, जय भारत।”

बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस ने फहराया तिरंगा

वहीं बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस ने झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तिरंगा फहराया। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस का झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ।  PCC चीफ डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक व सचेतक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा, बीडी कल्ला, महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, DCC अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, गोपाल मीना, वैभव गहलोत, बृज किशोर शर्मा, अश्क अली टाक, अर्चना शर्मा,राजेश चौधरी समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे। सेवादल कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का संचालन किया। बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार बरसात में सही प्रबंधन नहीं कर पाई। लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |