विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने विधानसभा में किया झण्डारोहण, 78वें स्वतंत्रता दिवस पर स्पीकर ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

जयपुर, 15 अगस्त। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को प्रातः यहां विधानसभा में स्वतंन्त्रता दिवस के मौके पर झण्डारोहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि हम सभी स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस अभियान के तहत सभी लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा कर, हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। देवनानी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक देशवासी के लिये देश के प्रति प्रेम दर्शाने का अवसर है। 

 देवनानी ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम देश की प्रगति में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप देश के चारों ओर की सामयिक स्थितियों के दृष्टिगत हम सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व विधायकगण मौजूद रहे।

विधानसभा प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा,विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा एवं विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारीगण भी समारोह में उपस्थित रहे। विधान सभा भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान राजस्थान पुलिस के सैंट्रल बैंड ने प्रस्तुत किया।

विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ने गुरुवार को प्रातः सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की पत्नी  इन्द्रा देवनानी, सुपुत्र  महेश देवनानी व परिजन सहित अधिकारी व कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद थे।

 देवनानी सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भी सम्मिलित हुए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |