विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बने सैंकड़ों महिलाओं के राखी भाई- अजमेर उत्तर की मातृशक्ति के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, देवनानी ने किया वादा आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर उत्त्तर विधानसभा क्षेत्रा की मातृशक्ति के साथ रक्षा बंधन मनाया। देवनानी को सैंकड़ों महिलाओं ने राखी बाँधी और राखी भाई बनाया। देवनानी ने भी बहनों को मिठाई और उपहार के साथ रक्षा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का वादा किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सिटी प्राइड समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र की मातृशक्ति के साथ राखी का पर्व मनाया। सैंकड़ो महिलाएं इस कार्यक्रम में पहुंचीं और उन्होंने राखी बाँधी। देवनानी ने भी अपने राखी भाई होने का दायित्व निभाया और प्रत्येक महिला को उपहार स्वरूप साड़ी और मिठाई दी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अजमेर की प्रत्येक महिला अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए दिन रात प्रयास भी किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मुद्दे पर अजमेर की महिलाएं निसंकोच अपनी बात हमें कह सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अजमेर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों अजमेर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि गश्त को और अधिक प्रभावी किया जाए। सुबह, दोपहर, शाम और रात प्रत्येक क्षेत्रा में नियमित गश्त हो। चैन तोडना, चोरी और मनचलों के विरुद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई जाए। अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर में एक नया थाना भी स्वीकृत हुआ है। इसी तरह अजमेर में सुरक्षा के लिए अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी व रोहिंग्याओ की धरपकड़ भी की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |