मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व , मुख्यमंत्री की कलाई पर बहनों और छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व  भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है। यह हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है।  

 शर्मा सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों और छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे परिवार और समाज की नींव हैं। बहन जब भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है, तब हर कठिनाई से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। शर्मा ने कहा कि वह सदैव बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्पर हैं एवं उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी है। मुख्यमंत्री आवास पर आई बहनों और छात्राओं ने भावपूर्ण रूप से मुख्यमंत्री शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी से स्नेहिल मुलाकात की और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई दी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |