वन एवं पर्यावरण मंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर वीरांगना बहनों का उनके घर जाकर किया सम्मान -पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अलवर शहर में वीरांगना बहनों को उनके निवास पर जाकर मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा का सन्देश सौंपा तथा श्रीफल आदि भेंट कर शॉल औढाकर उनका सम्मान किया।

मंत्री  शर्मा ने मालवीय नगर निवासी वीरांगना गीता देवी, रणजीत नगर निवासी वीरांगना कान्ता देवी, कालाकुआं निवासी वीरांगना श्यामवती देवी एवं स्कीम नं. 8 निवासी वीरांगना प्रकाशदेवी के घर पर जाकर शॉल ओढाकर, मिठाई व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेश की वीरांगना बहनों के लिए भेजा गया संदेश सौंपा। उन्होंने कहा कि अलवर वीरों की भूमि है तथा इस मिट्टी के सपूत देश की निरन्तर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश के जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं जिसकी वजह से हम देश में महफूज रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की वीरांगना बहनों के सम्मान के लिए अनूठी पहल की है जिसमें प्रदेश की वीरांगना बहनों के लिए उपहार व उनके लिए संदेश पत्रा उनके निवास स्थान पर जाकर भेंट किए जा रहे हैं।       

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा ने आज एक पेड मां के नाम अभियान एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आडापाडा हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान में ‘हरियालो राजस्थान अभियान’ को समाहित कर प्रदेश में 7 करोड पौधे लगाकर धरती मां को हराभरा व पर्यावरण को संरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपनी मां के नाम का पेड लगाकर इस अभियान से जुडे व पर्यावरण संरक्षण में अपना भूमिका निभाए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |