पंजाब के राज्यपाल कटारिया और उदयपुर कलक्टर पोसवाल पहुंचे स्व. देवराज के घर राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई पुष्पांजलि अर्पित की, परिजनों को बंधाया ढाढ़स

 पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक  गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई।

शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को राज्यपाल  कटारिया, शहर विधायक  ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक  फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक  योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता 

पप्पूलाल मोची, माता  निमादेवी और बहन  सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दु:ख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि | रबी सीजन में किसानों को मिले पर्याप्त बिजली - ऊर्जा मंत्री | अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर, सरकार के प्रयास से अटल भूजल योजना में राजस्थान सातवें से अब तीसरे स्थान पर -भूजल मंत्री |